सीधी।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली।। जिले के मझौली तहसील क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार कई अवैध रेत कारोबार कई बार सुर्खियों में रहा है और जैसे ही बरसात समाप्त हो गई तो फिर से रेत माफियाओं द्वारा ह अपना कारोबार शुरू कर दिया गया है हद तो तब प हो जाती है जब सोन ज घड़ियाल के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत का । कारोबार होने लगता है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीधी शहडोल मुख्य मार्ग में व बनास नदी में बनी पुल के पश्चिम दिशा में जो व सोन घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र निर्धारित किया गया व है उसी पुलिया से लगभग 1 किलोमीटर दूर जेसीबी व मशीन के द्वारा बनास नदी के से रेत उत्खनन कर बड़े- बड़े हाईवे वाहनों में लोड क कर बाहर सप्लाई की व जाती है जबकि सोन घड़ियाल के कई कर्मचारी न चमरा डोल बैरियर के पास व तैनात भी रहते हैं लेकिन कारोबार जारी रहता है।जिस कारण जिम्मेदार सवालों की घेरे में आ जाते हैं वहीं घड़ियाल क्षेत्र में तैनात डिप्टी रेंजर रामसुमेर कोल का मोबाईल नम्बर दिन डूबते ही बन्द बताने लगता है जिससे उनकी कार्य शैली पर सवालिया निशान उठना भी लाजमी है। बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहे जिम्मेवार विभाग पिछले वर्ष शहडोल जिले की सीमा क्षेत्र से रेत निकाल रहे कारोबारियों को पटवारी द्वारा रोका गया था जिसे रेत से लदे वाहन द्वारा कुचल दिया गया था ठीक उसी की तर्ज पर अब सीधी जिले के सीमा क्षेत्र परसिली के मुरेर टोला से खदान बनाकर बड़े पैमाने पर रेत कारोबारी सक्रिय हैं अगर समय रहते इस पर अंकुश नही लगाया गया तो उसी की तर्ज पर बड़े हादसे घटने का अंदेशा ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा है। राजस्व व खनिज विभाग की भूमिका की संदिग्धसूत्रों द्वारा बताया गया कि भले ही बनास नदी से रेत उत्खनन होता है लेकिन उत्खनन स्थल राजस्व की सीमा में आता है एवं वाहनों का आना-जाना भी राजस्व विभाग के सीमा से ही होता है ऐसे में राजस्व विभाग व खनिज विभाग जिसके लिए इस विभाग को बैठाया गया है द्वारा ठोस कार्रवाई न किया जाना कई सवाल पैदा करता है इतना ही नहीं सूत्रों की माने तो इन सभी विभागों के लापरवाही व टाल-मटोल के चलते रेत का काला कारोबार फल-फूल रहा है। जी एन सिंह सहायक परिक्षेत्र अधिकारीहमारे सीमा क्षेत्र से बाहर सोन घड़ियाल से उत्खनन हो रहा होगा हमारी टीम गस्त करती रहती है। दशरथ सिंह तहसीलदार मझौलीआपके द्वारा बातें संज्ञान में लाई गई है जिसे दिखवाया जाएगा यह सब मेरी जानकारी मे नही था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुल से नीचे गिरी बाइक, युवक को आई गंभीर चोट सिहावल विधायक की प्रतिनिधि बनी-: श्रीमती उषा गोपाल पटेल