गाजियाबाद : यूरिन वाला खाना बनाने वाली रीना देवी को ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया।

गाजियाबाद। रीना पिछले 8 साल से कारोबारी के परिवार को अपना यूरिन मिला हुआ खाना बनाकर परोस रही थी।  गाजियाबाद में पेशाब से आटा गूंथकर रोटी बनाने वाली मेड ने हैरतंगेज खुलासा किया। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह करीब 4 महीने से आटा गूंथने के लिए पेशाब का इस्तेमाल कर रही थी। यही नहीं, वह रोटी बनाने के बाद परिवार को खाना परोसने के बाद उन्हें देखती भी थी।  ऐसा कर उसे बहुत खुशी मिलती थी। पुलिस जब इसकी वजह पूछी तो आरोपी मेड ने बताया कि वह इस घर में आठ साल से काम कर रही थी। इसके बावजूद, कारोबारी और उनके परिवार के लोग छोटी छोटी बात पर भी उसे डांट लगाते और अपमानित करते थे। कई बार तो गलती इनके परिवार के ही किसी व्यक्ति की होती थी और डांट उसे खानी पड़ती थी। शुरू में तो उसने बर्दाश्त किया, लेकिन उसने तय कर लिया कि रोज रोज के इस अपमान का बदला लेना है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मेड की पहचान शांति नगर की रहने वाली रीना के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खुर्जा बुलंदशहर की रहने वाली है। उसने बताया कि 8 साल पहले वह रोजी रोटी के लिए गाजियाबाद आई थी।  यहां उसने शांति नगर में रहकर क्रासिंग रिपब्लिक की एक सोसाइटी में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी के घर में खाना बनाने लगी थी।

गाजियाबाद,UP में घरेलू सहायिका (काम करने वाली) रीना रसोई के बर्तन में यूरिन करती हुई पकड़ी गई है,वो यूरिन वाले बर्तन में ही आटा गूंथकर पूरे परिवार को रोटियां खिलाती थी। पूरा परिवार बीमार रहता था , शक होने पर रसोई में मोबाइल फिट करके Video बनाई गई और रीना को रंगे हाथ पकड़ा गया। FIR दर्ज हुई।।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading