इन्दौर-आमिर खान। शहर की सुरक्षा व्यवस्था तथा शहर में विभिन्न आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग व निरीक्षण एवं आपातकालीन स्थिति में पुलिस, प्रशासन व संस्थानों की क्या सुरक्षा तैयारियां है इसका भी जायजा लिया जा रहा है। इसी अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) अंकित सोनी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) प्रमोद सोनकर के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की सुरक्षा शाखा एवं बीडी डीएस टीम द्वारा आज दिनांक 16.10.24 को होटल Clarion Inn उज्जैन रोड इंदौर में किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु किस प्रकार बेहतर सुरक्षा संबंधी प्रबंधन किया जाए इस संबंध में मॉक ड्रिल की गई। इस ड्रिल में सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा राजकुमार सराफ एवं बीडी डीएस प्रभारी श्री खालिद मुश्ताक के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस एवं बीडी डीएस टीम ने होटल Clarion Inn के सुरक्षा स्टाफ को भी लेकर, किसी आपातकालीन परिस्थितियों/ लावारिस (विस्फोटक सामग्री वाली) वस्तु मिलने पर किस प्रकार से कार्यवाही की जाए एवं जनता की सुरक्षा का ध्यान किस प्रकार रखा जाए आदि बातों का जीवंत अभ्यास कराया गया। साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा वहा की सुरक्षा के संबंध में स्टाफ के साथ बात की तथा उन्हें ऐसी परिस्थिति में क्या करे और क्या न करें आदि महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सास के साथ खेत में नजर आई सबसे उम्र की महिला सांसद, पशुओं के लिए भूसा ढोने का कर रही काम जस्टिस संजीव खन्ना होंगे सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस, 10 नवंबर को संभालेंगे पदभार