सीधी। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली।।नशा विरोधी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 23000 रूपये कीमती 127 नग आनरेक्स कफ सिरप जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने 23000 रुपए कीमती 127 नग कफ सिरप के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम रामपुर की एक महिला अपने घर में अवैध मादक पदार्थ कोरेक्स लेकर ग्राहको का इंतजार कर रही है।थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा मुखबिर सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर रेड़ कार्यवाही हेतु एक टीम गठित कर मुखबिर के बताये बयान रखे। स्थान पर भेजा गया जहा एक महिला बैठी मिली, जिसके घर एवं आसपास की तलाशी लेने पर घर के पीछे बाड़ी के पास एक सफेद रंग की बोरी मिली, जिसे समक्ष गवाहों के खोलकर चेक किया गया।जिसमे 127 शीशी नशीली कफ सिरप कीमती 23,000 रूपये पाया गया जो उक्त संदेहिया/आरोपिया से अवैध नशीली कफ सिरफ बिक्री करने के संबंध मे वैध दस्तावेज की मांग की गई जो नही होना बताये तथा अवैध नशीली कफ सिरप के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए उक्त नशीली कफ सिरप भास्कर पाण्डेय निवासी नूतन कॉलोनी सीधी से लाना बताई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन MP में अधिकारियों का ट्रांसफर, बदल गए आपके जिले के पुलिस अधिकारी, देखिए SDOP अफसरों का तबादला जिलाधीश कार्यालय के भू-अर्जन शाखा का लिपिक एक हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार