समाजसेवियों ने शासन प्रशासन से नाली निर्माण एवं सड़क निर्माण कराने की मांग। संबंधित विभाग नही दे रहा ध्यान। जवा/कुशमेन्द्र सिंह। रीवा जिले के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सितलहा में प्राचीन एवं सिद्ध शीतला माता जी का मंदिर है जहा पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता जी के दर्शन करने जाते है लेकिन पूरे रास्ते मे कीचड़ और गंदगी होने से श्रद्धालु अपवित्र हो जाते है।बता दे कि माता शीतला मंदिर तक पहुंचने के आम रास्ता में अर्से से कीचड़ है चाहे चैत्र नवरात्रि हो या शारदेय नवरात्रि हो 12 महीनों कीचड़ लगातार बना रहता है जहा तक पहुचने में श्रद्धालुओ और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है इतना ही नही छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए सितलहा निवासी समाजसेवी महेंद्र कुमार दीक्षित द्वारा शासन प्रशासन,सांसद, विधायक,ग्राम पंचायत, जवा जनपद पंचायत, जिला पंचायत रीवा, जवा तहसीलदार, जवा एसडीएम एवं कलेक्टर रीवा तक को आवेदन दिया गया है लेकिन किसी के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है।सूत्र बताते है कि वर्तमान सरपंच के द्वारा चुनाव के दौरान सभी ग्रामीण वासियो को आस्वस्त किये थे कि चुनाव जीतने के बाद नाली एवं सड़क निर्माण कराया जाएगा परंतु 2 वर्ष बीतने को है कुछ निर्माण कार्य कराया गया है बाकी अभी भी बकाया है जिस कारण पूरे रोड में आज भी कीचड़ और गंदगी है यहा तक की लोगो को पैदल चलना मुश्किल है।सवाल यही की आखिर कब, कैसे, कौन सड़क एवं नाली का निर्माण कार्य कराएगा? Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रतन टाटा: देश की आर्थिक-सामाजिक प्रगति के संवाहक— रसूख बादशाह जैसा, जीवन सादगी भरा भमोरी प्लाजा के गरबा महोत्सव मे डांडिया रास की रही धूम