सिंगरौली । विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली। नपानि आयुक्त डीके शर्मा ने आज दिन शनिवार की सुबह ननि एवं स्वास्थ अमला तथा नायब तहसीलदार अभिषेक यादव के साथ शहर में संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बायोमेडिकल वेस्ट फैलाने एवं वैध दस्तावेज न मिलने पर लैब सहित चार दुकानों को सील कर दिया है।जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालन संबंधी दस्तावेजों की जॉच की गई। जिसमें फार्मासिस्ट का नाम, डिग्री, रजिस्ट्रेशन, फूड एंड ड्रग सर्टिफिकेट, गुमास्ता सम्बन्धित सभी दस्तावेजों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई मेडिकल स्टोर में जिनके नाम से रजिस्ट्रेशन है वह उसका संचालन नहीं कर रहे। कुछ के पास रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसके अलावा बायो मेडिकल वेस्ट का उचित प्रबंध नहीं किया जा रहा।निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोरों में वैध दस्तावेज भी नही मिले। जिसके चलते रामा मेडिकल स्टोर, इन्द्र हेल्थ केयर, एपेक्स पैथालॉजी को सील करने की कार्यवाही की गई तथा संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक को सख्त निर्देशित किया कि जब तक सभी वैद्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे तब तक मेडिकल स्टोर और लैब का संचालन नहीं कर सकते।अगर संबंधित मेडिकल स्टोर इसका संचालन करते हुए पाए जाते हैं तो उन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार अभिषेक यादव, निगम उपायुक्त आरपी बैस, स्वास्थ्य विभाग से श्रवण कुमार स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, अशोक त्रिपाठी, आईसी मैनेजर अशीष शुक्ला सहित निगम अमला मौजूदा रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जिले के दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री को विस्थापितों ने सौंपा ज्ञापन सुधाकर सिंह परिहार को मिली जयंत चौकी की कमान