आमिर खान। अभिमन्यु अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं सुरक्षित समाज निर्माण में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने हेतु, इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचकर किया जाएगा उन्हें जागरूक।• अभिमन्यु अभियान के तहत इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न संस्थाओ के साथ आयोजित की संकल्प की दौड़।इंदौर- दिनांक 03 अक्टूबर 2024- महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु दिनांक 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलाया जावेगा। जिसके अनुक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर राकेश गुप्ता एवं अति. पुलिस आयुक्त इंदौर (अप./मुख्या.) मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन उक्त अभियान का शुभारंभ पुलिस उपायुक्त (मुख्या.) जगदीश डावर द्वारा, महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस मैराथन दौड़ के दौरान अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) श्रीमती प्रियंका डुडवे, उनि शिवम ठक्कर, सउनि भानू तोमर, सउनि ममता, ओपी ग्रुप से श्री ओपी सर, क्षत्रिय राजपूत कलमकार संघ से सुनील शेखावत सहित अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, पुलिस परिवार के सदस्य, ओपी ग्रुप के सदस्यगण, क्षत्रिय राजपूत कलमकार संघ के सदस्यगणों सहित 600 से सदस्यों व युवाओं ने शामिल होकर, लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया कि, हम इस प्रकार का वातावरण निर्मित करें, जिससे समाज में महिलाओं के लिये सुरक्षित माहौल बनें और महिलाओ व बालिकाओ के प्रति सम्मान की दृष्टि व सकारात्मक व्यवहार विकसित हो तथा महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लग सकें। इस मैराथन दौड़ मे ओपी ग्रुप का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डीसीपी श्री जगदीश डावर ने कहा कि विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है। अतः महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिये आवश्यक है कि समाज में लड़कों एवं पुरुषों को न केवल महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरुक किया जाए, बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाए। जिस प्रकार अभिमन्यु ने गर्भावस्था में ही माता-पिता से ज्ञान प्राप्त किया था, उसी प्रकार अभिभावकों को भी अपने बालकों को बाल्यकाल से ही सामाजिक, नैतिक, मनोवैज्ञानिक एवं कानूनी ज्ञान दिया जाकर जागरूक किया जाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, यह जागरूकता अभियान ‘‘अभिमन्यु’’ चलाया जा रहा है, जो 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा। साथ ही समापन स्थल पर अभिमन्यु कटआउट का सेल्फी पांइट लगाकर, लोगों को अभिमन्यु अभियान के बारे मे जानकारी देते हुए, महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल निर्मित हो इसके लिए लड़को/पुरुषों को महिलाओं के प्रति सम्मान व उनकी सुरक्षा में वे पूर्ण सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया। जिस पर लड़को/पुरुषों ने भी मैं हुं अभिमन्यु का संकल्प लेकर सेल्फी खीचीं। पुलिस ने आम नागरिकों को सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाईन की भी जानकारी दी गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन साई बाबा काशी से निष्कासित ये तो लड्डू जेहाद हो गया…….. ?—- आखिर क्यूं खामोश हैं धर्म ध्वजा उठाने वाला तबका– तिरूपति से लेकर अयोध्या तक वितरित हुआ है लड्डु