आमिर खान। टोंक कला कंजर डेरा चोर गिरोह के  02 शातिर बदमाश व 1 नाबालिक अपचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

• आरोपियों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी कर, गांव के पास छुपाई गई चोरी की कुल 7 मोटरसाईकल व 1 लोडिंग पिकप पुलिस ने की बरामद।


• आरोपियों से चोरी की 7 मोटरसाईकल व 1 लोडिंग पिकप कुल 8 लाख रुपये का माल किया पुलिस ने जप्त।

• दोनो चोरों को पकड़ने के लिये  पुलिसवालों ने ट्रक चालकों का हुलिया बनाकर, रेकी कर आरोपियों को धरदबोचा।


पुलिस थाना लसूडिया द्वारा वाहन चोरों के एक शातिर गिरोह को पकड़ कर 7 मोटरसाइकिल व 1 लोडिंग पिकप बरामद करने में सफलता मिली है।
               क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों पर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया ।   
इसी दौरान गठित टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि टोंक कला कंजर डेरे के शातिर कंजर चोरी की लोडिंग पिकप से आकर शहरी क्षेत्र से वाहन चोरी करके ले जाते हैं और उनको औने पौने दाम में ग्रामीण क्षेत्रों में बेच देते हैं।  टीम द्वारा लगातार प्रयास करने पर प्रधान आरक्षक अजय प्रजापति को मुखिबर ने सूचना दी कि अक्सर कंजर एग्जॉटिका होटल के पास वाले रास्ते से आते हैं वह बाईपास पर कुछ देर रुकते हैं और थाना क्षेत्र को इंदौर शहर में अलग-अलग स्थान से वाहन चोरियां करते हैं इसी सूचना पर से उप निरीक्षक अरुण मलिक उप निरीक्षक संजय बिश्नोई सहायक उप निरीक्षक सुनील यादव प्रधान आरक्षक योगेंद्र चौहान, प्र. आर. अजय, प्र. आर प्रणीत प्र. आर. नरेश आरक्षक आनंद रामकुमार व आकाश ने बाईपास रोड पर आसपास सादा कपड़ों में उपस्थित रहकर लोडिंग वाहन चालक एवं ट्रक चालक का काम करके लगातार रेकी की तो पुलिस को तीन कंजर एक लोडिंग वाहन में बैठे दिखाई दिये। घात लगाकर बैठी पुलिस टीम ने तुरंत 1 नाबालिक सहित 3 कंजरों को पकड़ कर अभिरक्षा में ले लिया।

पूरी द्वारा दोनों *आरोपी 1.राज झाला पिता राजेश उर्फ खन्ना जाति कंजर उम्र 19 साल निवासी कंजरर्डेरा ग्राम टोंक खुर्द थाना टोंक कला जिला देवास  2. जितेंद्र पिता संजय चौहान जाति कंजर उम्र 20 साल निवासी ग्राम नई दिल्ली बैरसिया नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़*  तथा एक नाबालिक अपचारी से पूछताछ की तो उन्होने इन्दौर के विभिन्न थाना क्षेत्र से कई वाहन चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों से  उनके गाँव टोंक कला कंजर डेरे के पास से चोरी की कुल 7 मोटरसाईकल जप्त की गई ।जप्त वाहन निम्नानुसार है
1.थाना लसुडिया के अपराध क्रमांक 1072/2024 धारा 303 (2) बीएनएस अशोक लीलैंड पिकअप  क्रमांक एमपी 09 जीएच2052  ।
2.अपराध क्रमांक 1073/24 धारा 303(2) बीएनएस मैं वाहन क्रमांक एमपी 11 एमपी 8991
3.अपराध क्रमांक 199/ 24 धारा 379 भादवी मैं वाहन  हीरो स्प्लेंडर एमपी 09 एक्स एल8517
4.अन्य पांच वाहनों को सिलसिला क्रमांक 2/24 धारा 106 बीएनएसएस में दो पैशन प्रो, एक बजाज पल्सर150 सीसी, 1 बजाज बॉक्सर, एवं एक एक्टिवा सफेद कलर बिना नंबर ।
       प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा जप्त वाहनों की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।


सराहनीय भूमिका – संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लसुडिया थी तारेश सोनी व उनकी टीम के उप निरीक्षक अरुण मलिक, उप निरीक्षक संजय विश्नोई, सहा. उप निरीक्षक सुनील यादव प्र.आर. योगेंद्र सिंह चौहान, प्र.आरक्षक 3301 प्रणीत भदौरिया, प्र. आरक्षक 3327 नरेश चौहान, प्र. आक्षक 3319 अजय प्रजापति, आरक्षक 1574 आनंद जाट, रामकुमार एवं आकाश  की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading