रिपोर्टर इन्द्रपाल साहु शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय हाई स्कूल अजगुढ़ में आयोजित किया गया विशेष जागरुकता अभियान स्वयंसिद्धा*330 से अधिक छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए किया गया प्रशिक्षितपुलिस मुख्यालय की अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय हाई स्कूल अजगुढ़ में आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसिद्धा आयोजित किया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ मॉ सरस्वती जी का पूजन अर्चन एवं पुष्प अर्पण कर की गई। निरीक्षक कपूर त्रिपाठी, थाना प्रभारी मोरवा, सउनि अशोक सिंह तोमर, महिला सुरक्षा शाखा एवं पुलिस स्टाफ सहित प्राचार्य छाया गोयल, प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद गुर्जर, राम विशाल पनिका, राजकुमार सिंह, आकांक्षा सिंह, रूपाली ओंकर, ममता देवी, अतिथि शिक्षक गण जगदीश खैरवार, शैलेंद्र सिंह बैंस, संजीव गोयल, जया देवी एवं सेल्फ डिफेंस टेक्निकल डायरेक्टर गणेश सिंह, खुशबू साकेत अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। विद्यालय में उपस्थित लगभग 330 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया एवं नई-नई टेक्निक्स सिखाई गई।अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ नित्य प्रतिदिन हिंसा, छेड़छाड़, लूटपाट, दुष्कर्म आदि की अनेकानेक घटनाएं घटित होने की संभावना होने से आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया। जिले की समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अंदर साहस भरने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाकर प्रशिक्षित कराया जाए। महिला सशक्तिकरण को आज के समय परिवेश में सभी को समझने की जरूरत है। आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों से सामना करने हेतु मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हुए प्रशिक्षित ट्रेनर्स के माध्यम से मार्शल आर्ट यथा जूडो, ताइक्वांडो, कराटे आदि के माध्यम से उनमें जीवन कौशल का विकास किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कोरोना ने मां-पिता छीने, सरकार ने पेंशन– अफसर फोड़ रहे केन्द्र पर ठीकरा– 4 लाख करोड़ से ज्यादा के कर्ज में डूबा मप्र जन मुद्दों पर आंदोलन संगठित करने के आह्वान के साथ धमतरी माकपा का 8वां जिला सम्मेलन संपन्न : समीर कुरैशी सचिव निर्वाचित