इंदौर। मोहम्मद शाहिद। अवैध मादक पदार्थ के साथ शातिर दो ड्रग पैडलर आरोपी को पुलिस थाना आजाद नगर ने गिरफ़्तार किए। आरोपियों के कब्जे से कुल 13 ग्राम ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 1,50,000 लाख रूपए है साथ ही एक सफेद रंग की एक्टिवा को भी जप्त किए। इन आरोपी के खिलाफ़ पूर्व मे भी केस दर्ज है ,एनडीपीएस एक्ट में ।पुलिस थाना आजाद नगर पर दिनांक 22/09/2024 की रात्री मे पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग करते हुए शांति नगर मुसाखेड़ी के पास सुनसान इलाके में एक सफेद रंग की एक्टिवा पर दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे थाना आजादनगर की टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनो आरोपी को पकड़ा जिसमें पूछताछ में अपना नाम 01. करण पिता कन्हैयालाल डामोर निवासी भील कॉलोनी मूसाखेड़ी वहीं दुसरा 02. कालू पिता रमेश सिंह बाखला निवासी भील कॉलोनी मूसाखेड़ी इंदौर बताए । जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 13 ग्राम बरामद हुआ। अवैध मादक पदार्थ को जप्त कर दोनो आरोपियों से उक्त अवैध मादक पदार्थ कहां से और किस लेकर आ रहे हैं इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। थाना आजादनगर इंदौर पर अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियो अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढी को नशे की लत लगाते एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम कर रहे थे ।आरोपियो से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत आदि के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आजादनगर निरी. नीरज मेड़ा, उनि नरेन्द्र रघुवंशी , सउनि संजय चौहान, प्रआर. 1525 प्रदीप ,प्रआर. 93 संजय, आर. 3527 नारायण, आर. 2864 कृष्णा पटेल , की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रेलवे कर्मचारी मोहम्मद साबिर अली गिरफ्तार। जिला शिक्षा विभाग व अधिकारियों की सह पर मदर टेरेसा हाई स्कूल,रामपुर नैकिन उड़ा रही शासन नियमों की धज्जियां