आमिर ख़ान। इंदौर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने नम्बर प्लेट सही नही होने पर रोका तो मामला आया सामने।इंदौर शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में , इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इसी तारतम्य में खजराना चौराहे पर इंदौर यातायात के सूबेदार राजू सांवले व टीम यातायात प्रबंधन का कार्य देख रही थी, इसी दौरान अमानक नम्बर प्लेट वाली बुलेट को रोका गया। जब बुलेट चालक मनीष रेवारी से दस्तावेज की मांग की तो उसने बताया कि मेरे पास इसके कोई दस्तावेज नहीं हैं। यातायात सूबेदार राजू सांवले ने चेचिस नंबर डालकर अपनी पीओएस मशीन की सहायता से जब बुलेट की जानकारी निकाली तो वह दाहोद (गुजरात) पासिंग मिली, जिसका नंबर जीजे 20-एके-7239 है। वीडीपी पोर्टल पर सर्च करने पर पता चला कि यह डेढ़ साल पहले चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट दाहोद के संबंधित थाने में लिखवाई गई थी। पूछताछ में इंदौर के वाहन चालक ने बताया कि उसने इसे 40 हजार रुपए में बांसवाड़ा से देवेंद्र पाटीदार नामक युवक से खरीदा था। सूबेदार द्वार थाना खजराना से संपर्क कर वाहन चालक और वाहन को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के लिए पुलिस थाना खजराना को सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार पिछले दिनों 16 सितंबर को भी खजराना चौराहे पर यातायात प्रपंधन के दौरान एक्टिवा वाहन क्रमांक MP 09 sz 0675 को यातायात नियमों के उलंघन में रोका गया था। जिसको वीडीपी पोर्टल पर चेक करने पर उपरोक्त वाहन चोरी का होना पाया गया था। जिसके संबंध में इंदौर के थाना विजय नगर में अपराध क्रमांक 265/24 का पंजीबद्ध होना पाया गया।उपरोक्त वाहन को विजय थाना पर संपर्क कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना विजय नगर पुलिस को सुपुर्द किया गया था। इस प्रकार के सराहनीय कार्य के लिए डीसीपी, यातायात प्रबंधन श्री अरविंद तिवारी द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु लगातार पुरस्कृत भी किया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन समाज के सांप्रदायीकरण की परियोजना है अग्निवीर योजना इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव बने मेयर काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष. प्रदेश के सभी मेयर्स का करेंगे प्रतिनिधित्व