घर में सो रहे 80 साल के वृद्ध का खाट में मिला खून से लथपथ शव, मौके पर पहुंची पुलिससीधी। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली अमिलिया थाना अंतर्गत रात के अंधेरे मे 80 साल के वृद्ध की खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे गांव मे अचानक सन्नाटा पसर गया। जिसके बाद अमिलिया थाना की पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। जहा जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।दरअसल यह पूरा मामला अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआर के रामनगर के केवट बस्ती का है। जहा 80 साल के वृद्ध काशी प्रसाद केवट अपने घर के बाहर बने हुए पोर्च की नीचे सो रहे थे। जहां लोगों ने देर रात देखा कि मृतक वृद्ध की लास खाट पर पड़ी हुई है। जिसके बाद घर के अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के नाती विकास केवट ने जानकारी देते हुए बताया है की मै हमेसा की भाति छत पर सो रहा था। जब पानी पीने के लिए छत से नीचे उतरा तो देखा कि मेरे बब्बा के बिस्तर के नीचे लाल लाल कुछ दिखाई दे रहा है। पास जाकर देखा तो मेरे बाबा की मौत हो चुकी थी और उनके गले पर धारदार हथियार से वार जैसा दिखाई दे रहा था।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की दो शादी हुई थी जिसमें पहले वाली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। जिसके एक पुत्र एवं चार पुत्री हैं। दुसरी पत्नी से छः बच्चे एवं दो बच्चिया हैं।मौके पर थाना प्रभारी अमिलिया राजेश पांडे और उनकी टीम पहुंच गई है। जहां एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है और पुलिस अपने काम में लगी हुई है। इसके अलावा चुरहट एसडीओपी भी मौके पर अपनी टीम के साथ पहुचे हुए है, जहा वे एसआई इंद्राज सिँह से पूरे मामले की जानकारी ले रहे है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवैध बोल्डर का परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को जयंत पुलिस ने किया जप्त दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं बारह हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित