सोनभद्र।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली जिले में मानसिक रोग से ग्रस्त मरीजों को अब चिकित्सक के न होने की स्थिति में मायूस नहीं लौटना होगा। मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग के तहत जिला अस्पताल में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की तैनाती हुई है।जिले में स्थापना के तीन दशक बाद भी जिला अस्पताल में मनोचिकित्सक नहीं थे। जिला अस्पताल का विलय मेडिकल कॉलेज में होने के बाद चिकित्सकों की तैनाती पर विशेष जोर है। कुछ माह पूर्व मेडिकल कॉलेज के तहत जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ.ऋचा पांडेय की नियुक्ति हुई थी।पहले दिन एक मरीज के साथ शुरू ओपीडी रोजाना औसत 40 मरीजों तक पहुंच गई है। मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस बीच दूर के जिले का होने के नाते कई बार डॉ. ऋचा पांडेय के अवकाश पर जाने के कारण मरीजों को निराश लौटना पड़ता था।अब मनोरोग विभाग की ओपीडी रोजाना संचालित होगी। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य प्रो. एसके सिंह की पहल पर असिस्टेंट प्रोफेसर प्रो. जितेश कुमार की तैनाती हुई है। अब एक असिस्टेंट प्रोफ़ेसर और एक चिकित्सक होने की दशा में एक के अवकाश पर जाने पर ओपीडी प्रभावित नहीं होगी। जिला अस्पताल में अब मनोरोग की ओपीडी अवकाश के दिनों को छोड़कर किसी दिन प्रभावित नहीं होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी ठोकर, दो की मौत मां-पिता की जिद्द में जवान रूपेश को दी गई तिरंगे के साथ सशस्त्र सलामी