आमिर खान। “Winners” नाम की आईडी के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले आरोपी, क्राइम ब्रांच एवं थाना लसूडीया की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार।आरोपी के कब्जे से, 01 लैपटॉप, 19 मोबाइल, 8 केलकुलेटर , 2 i pad ,1 जियो डोंगल सहित करोड़ों के हिसाब किताब लिखे डायरी बरामद। आरोपी के द्वारा लसूडिया थाना क्षेत्र के प्लेटिनम पैराडाइज मैं मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा। प्राथमिक पूछताछ में आरोपीयो ने शहर के अन्य सटोरियों के साथ सट्टे का व्यापार करना किया स्वीकार । इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि लसूडीया क्षेत्र के , प्लेटिनम पैराडाइज स्थित घर में सटोरियों द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट मैच का अवैध रूप से सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना लसूडीया के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश देते उक्त मकान में 5 व्यक्ति को देखा जो लैपटॉप ,मोबाइल के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैड के हाई वोल्टेज मैच का सट्टा संचालित कर रहा था, जिसे टीम द्वारा पकड़ा व पूछताछ पर अपना नाम (1).शुभम काकडे मराठा निवासी एमआईजी इंदौर (2). राजेश गायकवाड निवासी रामनगर बड़ी भमोरी इंदौर (3).दीपक लोहिया कन्नू पटेल की चाल इंदौर (4). बंटी वाडके कन्नू पटेल की चाल इंदौर (5).अनिल जायसवाल निवासी विकास नगर देवास निवासी , इंदौर का होना बताया। आरोपियों से पूछताछ करने पर क्रिकेट सट्टा संचालन करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से, 01 लैपटॉप, 19 मोबाइल, 2 आई पैड, 1 जियो डोंगल , सहित करोड़ों के हिसाब किताब लिखे डायरी बरामद कर थाना लसूडीया में आरोपी के विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध करके विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं -आप मध्य प्रदेश के इंदौर के एमवाय अस्पताल से एक डॉक्टर के लापता होने का मामला सामने आया