सिंगरौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली। जिले के सिंगरौली ग्रामीण तहसील में पदस्थ महिला पटवारी के साथ एक युवक द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पुष्पेंद्र पाण्डेय महिला पटवरी के मोबाइल पर कई दिनों से अभील मैसेज तथा बेवजह फोन लगाकर परेशान कर रहा था। इसके साथ ही आरोपी महिला पटवारी का पीछा करता था तथा छेड़खानी भी करता था।इस बात की शिकायत पुलिस में महिला पटवारी द्वारा की गयी थी परन्तु आरोपी के विरूद्ध कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी। मामला महिला पटवारी से जुड़ा होने से राजस्व विभाग का अमला एकजुट होकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गया। काफी देर तक पुलिस और राजस्व अमले के बीच बातचीत चलती रही। महिला पटवारी से मामला जुड़ा होने की वजह से तहसीलदार ग्रामीण प्रीति सिकरवार भी आ गई साथ ही पटवारी संघ भी कोतवाली पहुंच गया तथा कोतवाली में जुटे कई पटवारियों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग की।तहसीलदार के थाने आने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। तहसीलदार प्रीति सिकरवार ने कहाकि वे महिला होने के नाते पटवारी के हक के लिए आई। उनका कहना है कि कोलकाता की घटना के बाद महिलाओं में डर व्याप्त हो गया है। मामले की गंभ्भीरता को देखते हुये कोतवाली पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी युवक पुष्पेंद्र पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया, तब जाकर मामला शांत हुआ।बताया जाता है कि आरोपी युवक जब महिला पटवारी सरकारी काम से कहीं आती जाती थी तो वह पहले से घात लगाये बैठा रहता था और अकेला पाकर छेड़छाड़ करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शादीशुदा व एक बच्चे का पिता है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता ने बताया कि पटवारियों का समूह जब कोतवाली में पहुंचा उससे पहले ही कोतवाली प्रभारी से उन्होने बात किया था और आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु टीम भेज दी गयी थी। मिसकम्यूनिकेशन के चलते कुछ स्थितियां निर्मित हुयी थी। शासन के अमले के साथ अगर कभी भी कोई घटना होती है तो पुलिस प्रोएक्टिव होकर कार्यवाही करती है। इस बार भी कोतवाली प्रभारी ने मामले में ठोस कार्यवाही की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता एक युवती को उसके परिजनों से मिलाया नेशनल लोक अदालत में विद्युत प्रकरणों के निराकरण में दी जायेगी विशेष छूट