सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के निगाही परियोजना के सीएचपी के पास गुरुवार तड़के भोर में एक बड़ी दुर्घटना घटित हुई है जिसमें एक श्रमिक की मौत हो गई है श्रमिक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीण एवं परिजनो ने परियोजना के बैरियर रास्ते पर चक्का जाम कर दिया है। और उचित कार्यवाही एवं अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम पर बैठ गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार श्रमिक एक निजी सुरक्षा कंपनी में काम करता था। वही जानकारी के अनुसार श्रमिक का नाम कपिल सिंह एवं निवासी भरुआं ग्राम का बताया जा रहा है अनुमान लगाया जा रहा है की जब श्रमिक काम करने के लिए खदान क्षेत्र के अंदर जा रहा था तब सीएचपी के पास खड़े हाइव से टकरा गया जिस घटना में श्रमिक गंभीर घायल हुआ। आरोप लगाया जा रहा है की घटना के बाद प्रबंधन ने श्रमिक को एंबुलेंस के एंबुलेंस को लगभग आधे घंटे तक बैरियर पर रोक रखा था देर से चिकित्सालय पहुंचने की वजह से श्रमिक की मौत हो गई।वही आरोप लगाया जा रहा है कि श्रमिक के मौत के बाद प्रबंधन एवं निजी कंपनी ने मिलजुलकर घटनास्थल से पहले सबूत मिटाने का प्रयास किया और जिस स्थल पर दुर्घटना घटित हुई थी वहां से श्रमिक के मोटरसाइकिल को खदान परिसर से बाहर लाकर के फेंक दिया गया। सूत्र बताते हैं कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कुछ देर के लिए सीसीटीवी कैमरे भी बंद किए गए थे?वही घटनास्थल पर सीएसपी पीएस परस्ते, कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार, नवानगर थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, विंध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी, खुटार चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार, जयंत चौकी प्रभारी अभिषेक पांडेय सहित संबंधित थाने के पुलिस बल सहित सिक्योरिटी बल एवं एनसीएल अधिकारी मौके पर मौजूद है हालांकि अधिकारियों द्वारा श्रमिक के परिजनों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देश प्रदेश की बड़ी खबरें. विस्थापितों के सब्र का टूटा बांध, 14 को बंद करेंगे एनसीएल की खदानें सिंगरौली