इंदौर। प्रदीप चौधरी।  इंदौर में आए दिन महिलाओ के साथ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे।।

इंदौर के कनाडिया थाने में गैंगरेप की FIR: जांच में गहराई और संदिग्धता

कनाडिया थाने में हाल ही में एक गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है, जिसमें विशेष समुदाय के पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। FIR देर रात दर्ज की गई और मामले की जांच तेजी से की जा रही है।

यह मामला पुराना बताया जा रहा है। बता दें कि 2017 में भी पीड़िता ने सलीम पर बलात्कार का झूठा मामला दर्ज कराया था। अदालत ने सलीम को बरी कर दिया था और पीड़िता ने पैसे लेकर समझौता किया था। इसके अलावा, अन्य लोगों ने भी इसी तरह की शिकायतें दर्ज की हैं, जिसमें पैसे वसूलने के लिए झूठे मामले बनाए गए हैं।

पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि संदिग्धता को देखते हुए मामले की बारीकी से विवेचना की जा रही है और सबूत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर में झूठे मामलों की यह पहली घटना नहीं है। इंदौर, व्यापारिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है, और यहां कई बार झूठे मामलों का सहारा लेकर व्यापारियों से पैसे वसूलने की घटनाएं सामने आई हैं। समाज ने पुलिस पर निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी डाली है। यदि व्यापारियों को झूठे मामलों में फंसाया जाता रहा, तो ऐसे दिन दूर नहीं जब वे इंदौर छोड़कर कहीं और अपना आशियाना ढूंढेंगे।

 

इंदौर में दिनदहाड़े युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप.युवती को किडनैप कर गोदाम 5 आरोपियों ने किया गैंगरेप. नशे में धुत आरोपियों ने जबरन कपड़े उतरवाकर नचवाया और बेल्ट से पीटा भी.पीड़िता के साथ आरोपियों ने आप्रकृतिक कृत्य भी किया। आरोप पीड़िता को ब्लू फिल्म दिखाकर शैतानों की तरह नोंचते रहे उसके शरीर को. मामले में इंदौर पुलिस की आई लापरवाही सामने..!  घटना के तीन महीने बाद आरोपियों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज.. पुरा मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र का हे जहा पीड़िता ने बताया की घटना तीन महीने पुरानी हे जब पीड़िता अपनी स्कूटी से जा रही तभी पांच बदमाशों  ने युवति का अपहरण कर गैंग रेप की घटना को अनजाम दिया था।  इंदौर की कनाड़िया पुलिस के मुताबिक 34 साल की महिला की शिकायत पर शहजाद मडावरा, सलीम बारी निवासी श्रीनगर कांकड, सलीम तेली पुत्र ईद मोहम्मद निवासी खजराना, इरफान अली निवासी रसलपुर देवास और नजर पठान पर गैंगरेप की धाराओं में कार्रवाई की है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि  पांच आरोपियों ने अपहरण के बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीड़िता को नशे की हालत में गोदाम में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे जबरन कपड़े उतारकर नचवाया और बेल्ट से भी पीटा। इसके साथ ही, आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। और उसकी वीडियो भी बनाई और उसे ब्लू फिल्म दिखाकर उसे शैतानों की तरह नोंचा। यह घटना जून महीने की है, लेकिन दहशत में होने के कारण पीड़िता ने अब जाकर FIR दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों शहजाद, तेली, इरफान अली, सलीम बारीक और नजर पठान के खिलाफ गैंगरेप और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हे..  

देवास के वार्ड पार्षद के पति समेत पांच लोगों पर गैंगरेप का केस दर्ज, बिना कपड़ों के नचाया

देवास। देवास के नगर निगम वार्ड पार्षद के पति और भाजपा नेता इरफान अली समेत पांच लोगों पर गैंगरेप का केस दर्ज: पीड़िता का आरोप- अश्लील फिल्म दिखाई, बिना कपड़ों के नचाया; तीन महीने तक एफआईआर के लिए भटकती रही

कनाड़िया पुलिस, इंदौर ने एक महिला की शिकायत पर देवास के नगर निगम वार्ड पार्षद के पति इरफान पठान समेत पांच लोगों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि वह करीब तीन महीने से एफआईआर के लिए पुलिस के चक्कर काट रही थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। सोमवार देर रात करीब 1 बजे, पुलिस ने आखिरकार केस दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, 34 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि 11 जून 2024 को जब वह इंदौर के कनाड़िया इलाके में एक किराये का फ्लैट देखने गई थी, तभी यह घटना हुई। पीड़िता ने बताया कि जब वह वहां पहुंची, तो एक थार गाड़ी ने उसकी स्कूटी को रोक लिया। उस गाड़ी से इरफान अली उतरा और उसे जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की। उसने कहा कि वह सलीम भाईजान से 10-12 लाख रुपए दिलवा देगा। पीड़िता के विरोध करने पर, कार की पीछे की सीट से सलीम तेली बाहर निकला और धमकी दी कि अगर वह कपड़े नहीं उतारती, तो वे उसे सड़क पर ही बेइज्जत कर देंगे। इसके बाद सलीम बारिक नाम का व्यक्ति आया और जबरदस्ती उसे कार में बिठा दिया।

इसके बाद, वे पीड़िता को अरविंदो अस्पताल के पास एक गोदाम में ले गए। वहां उन्होंने शराब पी और पीड़िता को नाचने के लिए मजबूर किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने मना किया, तो नजर पठान ने उसे बेल्ट से पीटा और फिर सभी ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। उन्होंने अश्लील फिल्म की आवाज तेज कर दी ताकि उसकी चीखें दब जाएं।

घटना के बाद, नजर पठान पीड़िता को एक्टिवा पर बैठाकर एमआर10 ब्रिज के पास छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि उसने इस घटना की शिकायत करने के लिए कई बार थाने का दौरा किया, लेकिन कनाड़िया पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच, आरोपियों ने उसे डराने की कोशिश भी की। अंततः सोमवार रात को पुलिस ने इरफान अली, सलीम बारी, सलीम तेली, नजर पठान और शहजाद मडावरा पर मामला दर्ज किया।

इस मामले में एक आरोपी, इरफान पठान, देवास नगर निगम वार्ड 17 की पार्षद का पति है। इन्होंने कुछ महीने पहले नगर निगम के उपायुक्त पुनीत शुक्ला के केबिन में घुसकर मारपीट की थी जिसका वीडियो वायरल हुआ था।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading