सिंगरौली । विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी ।  सिंगरौली सलीम नामक कबाड़ी के किस्से कम नहीं हैं। उक्त कबाड़ चोर गिरोह शक्तिनगर के पीडब्ल्यूडी मोड पर अपना साम्राज्य स्थापित किए हुए हैं और NCL की जयंत, दुधिचूआ एवं खड़िया परियोजना के कबाड़ पर सेंध तो लगा ही रहा है साथ ही एनटीपीसी विंध्यनगर के शाहपुर में स्थित पाइपलाइन की रातों-रात चोरी भी करवा रहा है। लेकिन उक्त कबाड़ गिरोह पर किसी भी प्रकार के करवाई नहीं की जा रही है ऐसा नहीं है कि स्थानीय पुलिस को इस बारे में जानकारी नहीं है? लेकिन ऐसे कबाड़ियों पर स्थानीय पुलिस लगाम लगाने में असफल नजर आ रही है।

उक्त कबाड़ चोर गिरोह ने कुछ समय पूर्व NCL की जयंत परियोजना के CHP स्टोर में रखे कुछ महंगे मशीनरी पार्ट पर भी अपना निशाना साधा था। इसके बाद एनसीएल जयंत की निजी सिक्योरिटी उक्त कबाड़ी के अड्डे पर पहुंचकर चोरी की गए सामान को पकड़ा था। लेकिन उक्त मामले में भी इस कबाड़ी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उक्त कबाड़ी का मनोबल इतना बड़ा हुआ है कि शक्तिनगर थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर है मुख्य मार्ग में अपना साम्राज्य स्थापित कर रखा है नियम यह कहता है कि जिस किसी सामान की खरीदी एवं बिक्री की जाती है उसके लिए कबाड़ दुकानों को एक रजिस्टर बनाना पड़ता है जिसमें खरीदी एवं बिक्री का पूरा विवरण रखना पड़ता है लेकिन उक्त कबाड़ दुकान संचालक किसी भी नियमों का पालन नहीं करता!

सूत्र बताते हैं कि उक्त दुकान संचालक पर स्थानीय पुलिस भी हाथ नहीं डालती? यही नहीं जब NCL की सिक्योरिटी स्थानीय पुलिस से मदद लेने जाती है तो स्थानीय पुलिस गोलमटोल करके कबाड़ गिरोह को बचाने का प्रयास करती है ऐसा क्यों किया जाता है यह तो पुलिस ही जानती है? मगर स्थानीय पुलिस इस तरह के कृत्य पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading