सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौलीजिला अंतर्गत प्रस्तावित परियोजनों के कठिनाईयों के निराकरण के संबंध में कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार बैठक आयोजित हुई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर के ने एनएच 39 सीधी-सिंगरौली सड़क के साथ-साथ गोपद पुल के प्रगति के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली गई। सहायक प्रबंधक एमपीआरडीसी ने बताया की 7 सितंबर को गोपद पुल पर आवागमन प्रारंभ कर दिया जायेगा। जिस पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि उक्त कार्य को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए 7 सितम्बर तक पुल से आवागमन हर हाल में प्रारंभ कराये। साथ ही सम्मानित जन प्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाए । कलेक्टर ने धिरौली कोल ब्लॉक एवं बंधा कोल ब्लॉक के कार्य में प्रगति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक के दौरान ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के प्रगति के समीक्षा उपरान्त निर्देशित किया कि उपखंड देवसर के तीन ग्रामों एवं चितरंगी के तीन ग्रामों का अतिशीघ्र अवार्ड पारित किये जाने की कार्यवाही करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बरगवां स्टेशन पर 4 साप्ताहिक ट्रेनों को स्टॉपेज की मिली मंजूरी सिंगरौली के NCL आवासीय परिसर में 2 कर्मचारियों में विवाद के बाद चली गोली, लाठी-डंडों से हमला