इंदौर। प्रदीप चौधरी। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने आज फिर शहर में सफाई का दौरा किया और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। झोंन क्रमांक 3 के तहत रामबाग, तिलक पथ,मल्हार आश्रम, पॉलोग्राउंड, सदर बाजार क्षेत्र में कचरा गंदगी, मिलने पर आयुक्त ने झोनल अधिकारी और सीएसआई का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। क्षेत्र में सुलभ कॉप्लेक्स, शौचालय, पेशाबघर समय पर नहीं खुलने, गंदगी की शिकायतें भी आयुक्त को मिलीं थी, बावजूद इसके अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। झोनल अधिकारी धीरेंद्र बायस, सीएसआई राम लिवांशी का 7 दिन का वेतन अब कटेगा। इसी तरह अन्य कई झोनो में भी सफाई में लापरवाही बरती जा रही है। आज के दौरे में अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्वालियर- ASP की खड़ी कार में कंटेनर ने मारी टक्कर विश्व आदिवासी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, आदिवासी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया