सिंगरौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली
सीधी के ग्राम हड़बड़ो से अपनी बहन को लेकर बीए फाईनल की परीक्षा दिलाकर वापस घर जा रहे भाई-बहन को तीन बदमाशों ने बरका चौकी क्षेत्र के महुली मुख्य मार्ग में लूटपाट करते हुये भाई-बहनों के साथ जमकर मारपीट की है।

घटना की खबर लगते ही मौके से बरका चौकी प्रभारी तत्काल बल के साथ पहुंच घेराबंदी करते हुये एक संदेही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछतांछ करते हुये दो अन्य आरोपियों के तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम हड़बड़ों निवासी नीरज गुप्ता अपनी बहन को शासकीय कॉलेज बरका में आज दिन शुक्रवार को बीए फाईनल का परीक्षा दिलाने मोटरसाइकिल से लाया था।

परीक्षा देने के बाद शाम करीब 6 बजे वापस अपने घर मोटरसाइकिल से भाई-बहन जा रहे थे कि बरका चौकी क्षेत्र के महुली गांव के मुख्य मार्ग में तीन बदमाश मोटरसाइकिल खड़ी कराकर युवती के गले से सोने की चैन एवं नीरज का ब्रेसलेट लूटकर पत्थर एवं हाथ से मारपीट करने लगे। पीड़ित नीरज गुप्ता ने नवभारत को बताया कि करीब 20 मिनट तक हम दोनों भाई-बहन के साथ आरोपियों ने मारपीट करते रहे। जैसे ही मौका लगा बरका चौकी प्रभारी को फोन किया। सूचना मिलते ही करीब 5 मिनट के अन्दर ही चौकी प्रभारी सूरज सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच एक संदेही को घेराबन्दी कर दबोच लिया। वही दो आरोपी भागने में सफल हो गए।

पीड़ित पक्ष को सरई थाने में एफआईआर के लिए बुलाया गया है। नीरज गुप्ता एवं उनके बहन के साथ हुई वारदात के बारे में चौकी प्रभारी ने पुष्टि की है और कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल उक्त घटना से लोगबाग दहशत में हैं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading