सीधी। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय-9303816202
बीएसएनएल एक बार फिर दूरसंचार सेवाओं में निजी कम्पनियों से मुकाबले के लिए मैदान में आ गया है. अभी कम्पनी द्वारा अपने उपभोक्ताओं को बाजार से कम दर पर 4-जी डाटा उपलब्ध करवाया जा रहा है. जनवरी माह से 5-जी सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी. इसके लिए टीसीएस कम्पनी के देशी उपकरणों की तैनाती हो रही है. 3-जी तक चीनी कम्पनियों के उपकरणों पर निर्भरता थी, जिसकी आगे की सेवाओं तथा पूर्जी के अभाव में बीएसएनएल पिछड़ता चला गया।

बीएसएनएल, उज्जैन के महाप्रबंधक बसंत गुप्ता ने. चर्चा में बताया कि इस समय बाजार में 4- जी डाटा प्लान सबसे अधिक सस्ते बीएसएनएल के ही हैं. चूंकि बैसिक इंफा स्ट्रक्कर है. ऐसे में सेवाओं को कम खर्च कर उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि संभाग में इस समय प्रति माह 36 हजार नए ग्राहक बीएसएनएल से जुड़ रहे हैं, यह अपने में रिकार्ड है. पहले प्रति माह करीब 6 हजार उपभोक्ता जुड़ते थे. चूंकि निजी कम्पनियों के डाटा प्लान महंगे होने तथा अंचलों तक नेटवर्क की समस्या आने के कारण एक बार फिर आम जनता का रूझान बीएसएनएल की ओर है।

गुप्ता ने बताया कि जिन मोबाइल उपभोक्ताओं के पास 3- जी सीम है, उन्हे बीएसएनएल की नई स्कीम के तहत 4-जी वाली सीम निशुल्क दी जा रही है, उन्हें अपना मोबाइल फोन लेकर देवासगेट स्थित कार्यालय आना है. यहां हम 10 मिनिट में नई सीम दे देंगे, ताकि उपभोक्ताओं को वर्तमान दर पर ही 4-जी नेटवर्क प्राप्त हो जाए. इसके लिए कोई दस्तावेज लेकर नहीं आना है. उन्होंने बताया कि संभाग में 180 नए टॉवर लग रहे हैं, ताकि सेवाओं को बगैर बाधा के दिया जा सके. ये सभी टॉवर देशी उपकरणों से लेस होंगे. पूर्व में 3-जी तकनीक और उपकरण चीन से लिए गए थे. बाद में पूर्जी के अभाव में टॉवर बंद होते चले गए।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading