प्रदीप चौधरी। आमिर खान।  इंदौर पुलिस द्वारा नशे की अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों/असामाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कसा जा रहा है शिकंजा।

इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में, अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं एवं ड्रग पेडलर्स पर एक साथ छापामार कार्यवाही में, नशे की गतिविधियों मे संलिप्त लगभग 100 से ज्यादा बदमाश/असामाजिक तत्व धराए।

इंदौर पुलिस द्वारा शहर के चारों जोनों के अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर विभिन्न प्रकार के नशे का व्यापार करने वालो, पीने का टोकन देने वालो के विरुध्द कार्यवाही करते हुए पुड़िया, गांजा आदि सामान किया जप्त।

अवैध मादक पदार्थ सप्लाय व विक्रय करने तथा सेवन करने वालों से सप्लाई चेन के मुख्य आरोपियों के संबंध मे की जा रही है पूछताछ तथा अवैध नशें के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति की भी निकाली जा रही है जानकारी।

अवैध मादक पदार्थ गांजा सप्लाय करते हुए चंदन नगर क्षेत्र में एक जिलाबदर बदमाश भी आया पुलिस गिरफ्त मे तथा पुलिस थाना बाणगंगा ने भी एक गांजे सप्लायर को धरदबोचा।

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों के नशे के कारोबार व इनकी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री अमित सिंह के दिशा निर्देशन में नगरीय इंदौर में अवैध नशे के व्यापार को ध्वस्त करने के लिए, ऑपरेशन Eagle Claw अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों, ड्रग पैडलर्स व ड्रग एडिक्ट के साथ ही क्षेत्र में नशा खोरी के हॉट स्पॉट चिन्हित कर, नशा कर अपराध की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिये प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी के तारत्मय मे इंदौर पुलिस द्वारा शहर मे दिनांक 07 व 08 अगस्त 2024 की रात्री मे ऑपरेशन Eagle Claw के तहत चारो जोनों के पुलिस उपायुक्तो एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया गया जिसमे शहर के पुलिस थानों के अलावा पुलिस लाईन के बल के साथ कार्यवाही की गई। कार्यवाही के लिए अलग अलग स्पेशल पुलिस टीमों का गठन किया गया, पुलिस टीमो को ऑपरेशन Eagle Claw के तहत क्षेत्र में मादक पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध शिकंजा कसने के लिए अवैध नशे की गतिविधियों में संलिप्त दलालों को एक साथ एक समय पर दबीश देकर धरपकड़ कर प्रभावी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए। ऑपरेशन Eagle Claw के तहत अलग अलग टीम बना कर थाना क्षेत्रों में नशा करने वाले तथा उनका विक्रय करने वाले पेडलर्स को चिन्हित कर टीमों को रवाना किया गया। इस ऑपरेशन के अंतर्गत अवैध नशें के कारोबार करने वाले, सप्लाई करने वाले तथा अवैध रूप से मादक पदार्थो को सेवन करने वाले तकरीबन 100 से अधिक बदमार्शों/असामाजिक तत्वों को पकड़ा गया जिन पर वैधानिक कार्रवाई करने के साथ-साथ एक टीम बनाकर इनसे इंटेरोगेशन किया जा रहा है कि, वह कहां से नशा लाते थे तथा कहां-कहां सप्लाई करते थे। इसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा सभी के डोज़ियर भी तैयार किये जा रहे हैं। साथ ही पकडे गये आरोपियों के विरुध्द प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान बाणगंगा क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध गांजे के सप्लायर को अवैध एक किलो गांजे के साथ पकड़ा गया है तथा थाना चदंन पुलिस द्वारा एक जिलाबदर बदमाश को अवैध गांजे 126 ग्राम अवैध गांजे के साथ पकड़ा गया है, पुलिस द्वारा आरोपियों से अवैध गांजा जप्त कर गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अवैध नशे की गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों से डोजियर भी भरवाएं गये है तथा अवैध गतिविधियों के संचालन मे संलिप्त न रहने के संबंध में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। साथ ही अवैध नशे के कारोबार से अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले बदमाशों के संबंध में भी जानकारी निकाली जा रही है, जिनके विरूद्ध भी उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस द्वारा अवैध नशे की गतिविधियों के हॉट स्पॉट भी चिन्हित कर लिये गये है, जहां पर पुलिस द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। इन्दौर पुलिस का ये अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और शहर में अवैध नशे की गतिविधियों पर शिकंजा कसेगा।


कलेक्टर की कार्रवाई का हुआ असर

बस संचालकों ने लिखकर दिया शहर के बाहर से करेंगे अब बस का संचालन

आज सुबह कलेक्टर  आशीष सिंह के निर्देश पर प्रशासन द्वारा बस संचालकों पर की गई कार्रवाई का असर हुआ है। बस संचालकों ने लिखकर दिया है कि वे अब से लंबी दूरी की बसों का संचालन प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों से ही करेंगे। उल्लेखनीय है कि शहर के मध्य के विभिन्न स्थानों से लंबी दूरी की बसों का संचालन किया जा रहा था। जिसके कारण यातायात की व्यवस्था बिगड़ रही थी। साथ ही दुर्घटनाओं का अंदेशा भी रहता था। इन सभी बस संचालकों को पूर्व में मोहलत भी दी गई थी। आज कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में विभिन्न एजेंसियों के दफ्तरों को सील भी किया गया है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading