जवा शिक्षा केन्द्र से MIS और श्री बाजार वेंडर जवा द्वारा किया जाता है गोलमाल।

सही जांच कर कार्यवाही करने का दिया गया आवेदन, जवा बीआरसीसी के द्वारा नही दिया जा रहा ध्यान।

 जवा/ कुशमेन्द्र सिंह। हम बात करने जा रहे है रीवा जिले के जवा जनपद शिक्षा केन्द्र की, जहा पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई वर्षों से कंटर्जेसी राशि का वेंडर श्री बाजार और जवा जनपद शिक्षा केंद्र में पदस्थ MIS के द्वारा ओटीपी के माध्यम से शिक्षको के साथ 20% की राशि लेकर जमकर लूटपाट करने का खेल खेला गया। जिसकी आज भी जांच की जाए तो बड़ा भ्रस्टाचार सामने आ सकता है।
वेंडर श्री बाजार जवा और MIS सुनीत सिंह के द्वारा शिक्षको के कंटर्जेसी राशि को जवा शिक्षा केन्द्र से निकाला जाता है उस सम्बद्ध में संबंधित शिक्षक को फोन करके बोला जाता है कि एक ओटीपी गयी है वो बता दो, इसके बाद राशि का आहरण कर लिया जाता है बदले में  20% की राशि की कटौती की जाती है  जिसमे वेंडर श्री बाजार के संचालिका का बड़ा गेम होता है वेंडर श्री बाजार के संचालिका के पति जवा ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक शाला इटौरी में शिक्षक है जो श्री बाजार गारमेंट्स की दुकान में बैठकर MIS के मिलीभगत से वेंडर संचालिका के बिना हस्त्ताक्षर के फर्जी तरीके से कार्य किया जाता है।
यदि अचानक छापामार कार्यवाही की जाए तो श्री बाजार में सैकड़ो फर्जी सील मिल जाएगी जिनके माध्यम से ये सब खेल खेला जाता है। जिसकी मौखिक शिकायत कई बार जवा बीआरसीसी जवा से की गई लेकिन किसी के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है और न ही कोई कार्यवाही की गई।
यदि इन लोगो के प्रॉपर्टी की जांच की जाए तो मामला और भी रोचक हो सकता है लेकिन सवाल यही की जांच करे तो करे कौन?
क्योंकि इन सभी की पकड़ राजनेताओं और उच्च अधिकारियों से है।
इसी तरह के मामले में अभी जानकारी मिली है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक इन्द्रजीत कोल शास.प्राथमिक शाला गुलरिहा टोला ने कंटर्जेसी की 25000 रुपये की राशि हड़पने का आरोप लगाए है उन्होंने दिए आवेदन में कहा है कि राशि आयी थी जब उक्त राशि निकलवाने के लिए दिनांक 10/03/2024 को अंतरैला गया तो उक्त राशि का आहरण
दिनांक 25/09/2023 को राशि  निकाल ली गयी थी तब प्रार्थी द्वारा
खोजबीन किया तो पता चला कि उक्त राशि की आहरण राजेन्द्र द्विवेदी शिक्षक प्राथमिक शाला गुलरिहा टोला कोनी एवं सुनीत सिंह (MIS) बीआरसी कार्यालय द्वारा दिनांक 25/09/2023 को श्री बाजार बेंडर कम्प्यूटर से पहली किस्त  21100 रुपये एवं दूसरी किस्त की राशि उसी दिनांक को 3800 रुपये आनंद कम्प्यूटर जवा के द्वारा राशि का आहरण कर लिया गया है। जिसके कारण विद्यालय के सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसी तरह से कई ऐसे मामले है जिनके साथ भी श्री बाजार जवा एवं MIS सुनित सिंह के द्वारा ओटीपी लेकर राशि का आहरण किया गया है।
सूत्रों की माने तो MIS सुनित सिंह कंपोजिट ग्रांट का बिल लगाकर शिक्षकों से 40% से 50% लेते हैं तथा शिक्षको में दबाव बनाकर वेंडर श्री बाजार के नाम से बिल लगाते हैं और शिक्षक बेबस बस परसेंटेज देने को मजबूर है अगर आज भी जांच की जाए तो भ्रस्टाचार की परते खुलेगी।
बताया ये भी जाता है कि इनके पास एक पासवर्ड है जो किसी भी शिक्षक को प्रधानाध्यक बनांकर उससे ओटीपी लेकर राशि का आहरण कर लेते है।
सूत्र बताते है कि MIS सुनीत सिंह की इतनी ऊंची पकड़ है कि उन्हें किसी बात का डर नही है और आये दिन पैसे के लिए नए नए हथकंडे अपनाते रहते है अभी बीते महीने परीक्षा परिणाम आये है जिसमे सभी को निःशुल्क मार्कशीट देनी थी लेकिन हर मार्कशीट के बदले 5 रुपये के हिसाब से लिया गया है जो चर्चा का विषय है।
हकीकत क्या है ये तो विभागीय जांच के बाद ही कहा जा सकता है लेकिन शिक्षको ने जो आरोप लगाए है उसमें भी सत्यता नजर आ रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading