निरीक्षण के दौरान संबंधित अव्यस्थाओ को लेकर डाक्टरो एवं उपस्थित स्टाफ को लगाई फटकार,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।अस्पताल में दैनिक इमरजेंसी डॉक्टर ड्यूटी रोस्टर एवं अस्पताल में दैनिक ओपीडी में रहने वाले डॉक्टरों की सूची को चस्पा करने के दिए निर्देश। कुशमेन्द्र सिंह/ NNW News, सिरमौर/ रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 02/08/24 को सिविल अस्पताल सिरमौर में क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रीवा संभाग कर डॉक्टर केएल नामदेव ने अस्पताल स्टॉप एवं विधायक प्रतिनिधि (स्वास्थ्य विभाग) किशन शुक्ला एवं पंकज सिंह के उपस्थिति में निरीक्षण किया गया। उस दौरान उपस्थिति डाक्टरो को अव्यवस्थाओं को लेकर व्यवस्था दुरुस्त करने का आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही अस्पताल के साफ सफाई एवं समय से अस्पताल में डाक्टरो के न होने पर फटकार लगाई गयी।उस दौरान विधायक प्रतिनिधि ने कई समस्यायो को लेकर अपनी बातें रखी। जिनका जल्द समाधान करने का क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ.केएल नामदेव द्वारा आश्वासन दिया गया।डाक्टर नामदेव ने कहा कि यदि व्यवस्था दुरुस्त नही हुई तो शिकायत पर दोषी पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।साथ ही सभी को निर्देशित किया गया कि सुवह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 5 बजे से शाम 6 बजे तक ओपीडी के डाक्टर अपनी ड्यूटी में रहे। किसी तरह की शिकायत पर कार्यवाही की जाएगी। आपको बता दे कि 16/07/24 को विधायक प्रतिनिधि किशन शुक्ला, पंकज सिंह ,आदित्य साहू,लवली राज, भिन्देशरी कुशवाहा,अरविंद साकेत और गौरव कुशवाहा ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किये थे उस दौरान अस्पताल में अनेक अव्यवस्थाएं देखने को मिली थी डॉक्टर ड्यूटी से नदारद थे बाद में जानकारी होने पर बीएमओ सिरमौर सहित सभी डाक्टरो ने निरीक्षण का विरोध करते हुए हंगामा भी किये थे जिसका वीडियो भी वाइरल हुआ था मामले को संज्ञान में लेते हुए आज क्षेत्रीय संचालक डाक्टर केएल नामदेव ने ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किये,जहा पर कई अव्यवस्थाएं देखने को मिली। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में ट्रैफिक मित्र अभियान की शुरुआत, 1000 से अधिक लोग हर सप्ताह चौराहों पर संभालेंगे ट्रैफिक फर्जी व्हाट्सएप कॉल से सावधान