आमिर खान। प्रदीप चौधरी।  कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक. अवैध मादक पदार्थो की गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों के खिलाफ  एनडीपीएस के साथ कड़ी कार्यवाही के दिए आदेश।

इंदौर में आपराधिक घटनाओं पर रोक के लिए  में फैलाया जा रहा सीसीटीवी कैमरों जाल, हर अपराधियों पर  होगी नज़र पुलिस कस सकेगी शिकंजा।

सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु आम नागरिकों को प्रेरित करने के लिए कार्यवाही पर दिया जोर तथा शहर हित में विभिन्न स्थानों पर 1500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरें लगवाने वाले आम नागरिकगणों को किया धन्यवाद।

बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर इंदौर राकेश गुप्ता द्वारा शहर में अपराधों पर नियंत्रणनगरीय क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली के तहत जोनवार अपराधों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान प्रत्येक ज़ोन द्वारा की जा रही कार्यवाही को देखा, जिन्होंनें अच्छा काम किया उनकी सराहना की गयी और जहां पर भी कमी पाई गयी उसके लिये अच्छा कार्य करने की हिदायत भी दी गयी। जिसके तहत संपत्ति संबंधी अपराधों में अच्छी कार्यवाही पर डीसीपी ज़ोन-1 एवं आदतन अपराधियों के विरूद्ध प्रभवी कार्यवाही पर डीसीपी ज़ोन-2 की प्रशंसा की गयी, वहीं रिपिड अफेंडर विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही पर सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर के कार्य को सराहा तथा जमानत निरस्तीकरण में बेहतर कार्यवाही करने पर थाना प्रभारी विजय नगर व थाना प्रभारी राऊ की भी सराहना की गयी साथ ही नए कानून के तहत ई साक्ष्य के वीडियों डाउनलोड आदि में बेहतर कार्यवाही करने पर तुकोगंज के प्रआर. विनोद नागराज व पुलिसकर्मी गरिमा को उचित ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

इसी प्रकार रिपिड अफेंडर के विरूद्ध कार्यवाही संतोषजनक नहीं होने पर सहायक पुलिस आयुक्त आजाद नगर, सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर व सहायक पुलिस आयुक्त परदेशीपुरा को कार्य में सुधार लाने के लिये हिदायत भी दी गयी। उन्होनें सभी को अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिये निम्नांकित दिशा-निर्देश दिये गये-

  • शहर में अवैध नशें की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अवैध नशें के कारोबार में लिप्त बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के साथ ही उनके नेटवर्क को भी ध्वस्त कर, इस बुराई को समाज से मिटाने के लिये हरसंभव प्रभावी कार्यवाही की जावें।
  • अवैध मादक पदार्थो की गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरूद्ध पीट एनडीपीएस में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जावें।
  • क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरें लगवाने हेतु सभी अपने क्षेत्र में पड़ने वाली दुकानों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों से संपर्क कर, उन्हें कैमरों का महत्व बताते हुए, उन्हें इसके लिये प्रेरित करें। साथ ही जिन आम नागरिकगणों ने शहर हित में विभिन्न स्थानों पर जो 1500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरें लगाएं है उन्हें धन्यवाद भी देकर अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया गया।
  • क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार पेट्रोलिंग, नाईट गश्त, सघन चौकिंग करते हुए, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावे।
  • क्षेत्र में नाईट गश्त व पेट्रोलिंग मुख्य मार्गाे के साथ-साथ छोटी-छोटी गलियों में भी की जावें और कालोनी आदि के गार्डाे को भी सजग रखा जावें।
  • गुम बालक/बालिकाओं व अपहरण के प्रकरणों का प्राथमिकता से लेते हुए प्रभावी कार्यवाही की जावें।
  • थानों पर जप्तशुदा वाहनों के प्रकरणों के निराकरण हेतु भी आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
  • नशा कर वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिये संभावित क्षेत्रों में सघन चौकिंग कर प्रभावी कार्यवाही की जावें।
  • पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की सभी जानकारी का डेटा अघतन रखते हुए, उनकी हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।
  • आदतन अपराधियों एवं लूट/स्नैचिंग आदि संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त बदमाशों के विरूद्ध सख्त कार्यवाहीं के साथ ही उन्हें जल्द जमानत न मिल पाएं इसकें लिये विधि अनुसार प्रभावी कार्यवाही की जावें तथा यदि उन्हें जमानत मिल गई हो तो उसे भी निरस्त करवाने के हरसंभव प्रयास किये जावें।
  • क्षेत्र के गुंडे/बदमाशों, कुख्यात अपराधियों की एक गुंडा लिस्ट बनाकर, रखने एवं उन्हें अपराध न करने के लिये पाबंद करने हेतु समय-समय पर उचित प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें।
  • संगठित अपराधियो एवं माफियाओं की हर गतिविधि की जानकारी रखी जावें और उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावें ताकि कोई भी गैंग शहर में पनपने न पाएं।
  • आगामी समय में आने वाले सभी त्यौहारों के दौरान शहर में शांति पूर्ण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुए, सभी नागरिकगण सुरक्षित माहौल में पूरे हर्षाेल्लास के साथ त्यौहार मनाएं इसके लिये, बेहतर पुलिस व्यवस्था और महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा जावें।
  • सोशल मीडिया पर भी अपनी पैनी नजर बनाएं रखें, ऐसा कोई भी व्यक्ति जो सोशल मीडिया पर भ्रामक, झूठी, या ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट/मैसेज/विडियों प्रसारित करता है, जिससे सांप्रदायिक उन्माद फैल सकता है, उसके विरूद्ध तत्काल उचित वैधानिक कार्यवाही की जावें।
  • बाहर से आने वाले आगंतुकों एवं घरेलू नौकर, किरायेदार आदि की चौकिंग करने हेतु सभी होटलो, लॉज, धर्मशाला, रैन बसेरों, सार्वजनिक स्थानों बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन आदि स्थानों पर लगातार सघन चौकिंग कर, संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जावें। इसके साथ ही उन्होंनें शहर में होने वाली दुर्घटनाओं को अपराधों से भी ज्यादा घातक बताते हुए, इन पर नियत्रंण हेतु कार्यवाही के लिये आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होनें सभी ज़ोन के अधिकारियों की समस्याओं को भी सुना और उसके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होनें इंदौर पुलिस द्वारा विगत समय में की गयी कार्यवाही एवं उल्लेखनीय कार्याे की सराहना कर, सभी को इसी प्रकार पूर्णरूप से कर्तव्यनिष्ठ एवं तत्पर रहते हुए जनता के हित में पुलिस की सभी प्राथमिकताओं व प्रत्येक पहलुओं पर और बेहतर कार्य हेतु हम सभी मिलकर हरसंभव प्रयास करेगें, कहते हुए सभी को प्रेरित किया।
NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading