उज्जैन। । हर्ष सावले। । मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की श्रावण सोमवार की सवारी वैसे तो नगर भर में धूमधाम से निकली। लेकिन इस पालकी को उठाने वाले एक कहार की अचानक मंदिर परिसर में ही तबीयत बिगड़ गई। कहार की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत प्रशासन की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।बताया जाता है कि नृसिंह घाट कॉलोनी निवासी दीपक पिता राजू कहार उम्र 26 वर्ष बाबा महाकाल की पालकी उठाने के लिए सवारी में पहुंचा था। लेकिन सवारी जब सभा मंडप से सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के लिए निकली तो अचानक दीपक की तबीयत बिगड़ गई। सवारी में लगी एंबुलेंस के द्वारा दीपक को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि दीपक को पैरालिसिस अटैक आया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस कमिश्नर इंदौर ने अपराधों पर अंकुश के लिए दिए विशेष आदेश. इंदौर नगर निगम बजट, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन