बीएमओ एवं एमओ के ऊपर राशि काटने का लगाए आरोप। रिपोर्टर- कुशमेन्द्र सिंह NNW News सीटू के बैनर तले आशा ऊषा आशा सहयोगिनी के तत्वाधान में अपनी मांगों को लेकर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।मध्यप्रदेश में आशा एवं पर्यवेक्षकों के प्रोत्साहन राशि का महीनों से भुगतान नहीं करना व विलम्ब से करना एवं अधूरा भुगतान किये जाने से आशा ऊषा कार्यकर्ताओ को आर्थिक संकट का सामना पड़ रहा है। विकासखण्ड से लेकर एनएचएम मुख्यालय तक हर स्तर पर शिकायत करने के बावजूद भी कहीं से भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। दूसरी ओर विभाग द्वारा आशाओं पर अनुचित ढंग से दबाव डालकर गैर विभागीय एवं बिना प्रोत्साहन राशि के काम कराया जा रहा है।जिसे देखते हुए आशा ऊषा आशा सहयोगनी एकता एवं यूनियन सीटू के तत्वाधान में प्रोत्साहन राशि का नियमित एवं पूरा भुगतान सुनिश्चित किये जाने सहित अन्य मागों के निराकरण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर कलेक्टर रीवा को ज्ञापन दिया गया। उस दौरान जिले के जवा, सिरमौर, त्योंथर, सेमरिया, मनगवां, हुजूर तहसील के सैकड़ो आशा ऊषा कार्यकर्ता मौजूद रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रिमूवल की कार्यवाही… “सस्ती सब्जियो” के चक्कर में, परेशानियो से सब्जी मंडी में जूझता आम आदमी.