रीवा। कुशमेन्द्र सिंह।। अस्पताल के आवश्यक व्यवस्थाओं पर प्रभारी डॉक्टर से किया गया विचार विमर्श।बैकुंठपुर/ रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि (स्वास्थ्य विभाग) का लगातार अस्पतालों में निरीक्षण जारी है इसी कड़ी में विधायक प्रतिनिधि किशन शुक्ला ने अपने सहयोगी साथियों के साथ बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचकर निरीक्षण किये और मरीजो से मिलकर उनका हाल-चाल जाना,कि मरीजों को सही समय पर उपचार मिल पा रहा है कि नहीं मिल रहा है। जहा पर उपस्थति अस्पताल के स्टॉप से मिलकर मरीजो के साथ अच्छा व्यवहार और सही इलाज करने की बातें कही तथा प्रभारी डाक्टर से मिलकर आवश्यक अव्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किये। उस दौरान किशन शुक्ला ने प्रभारी डॉक्टर को बताया कि नया भवन सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह के अथक प्रयासों से बन रहा है जिसका जल्द से जल्द सिरमौर विधायक के कर कमलों से भूमिपूजन किया जाए।इस अवसर पर बैकुंठपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि तीरथ गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि जिला कार्यालय मंत्री अरुण गुप्ता,भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी मित्र पंकज सिंह बघेल, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष आदित्य साहू, युवा साथी आशीष साकेत सहित कई लोग उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विधायक रमेश मेंदोला ने लेटर हेड के द्वारा,नाम लिखने को लेकर आदेश की मागा की मुकेश उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष और युवराज सिंह प्रादेशिक संगठन मंत्री बनाए गए