प्रदीप चौधरी।। मध्य प्रदेश में भी दुकानदारों को बोर्ड पर अपना नाम लिखने का दिया जाए निर्देशविधायक रमेश मेंदोला ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर की मांग। माननीय डॉ मोहन यादव जी मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, भोपाल विषय – नाम के गौरव की अनुभूति करवाने और गुडविल बढ़ाने हेतु मध्यप्रदेश में हर दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने का आदेश देने / नियम बनाने बाबत. मान्यवर, किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी पहचान होता है। व्यक्ति को अपने नाम पर गर्व होता है। हर छोटा बड़ा व्यक्ति अपना नाम बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। मध्यप्रदेश के हर छोटे बड़े व्यापारी, कारोबारी और दुकानदार को अपना नाम बताने में गौरव के इस भाव की अनुभूति हो सके इसलिए राज्य शासन को हर स्थायी और चलित दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखना अनिवार्य करना चाहि ऐसा करने से समाज में दुकानदार की पहचान स्थापित होगी और सभी दुकानदार अपना नाम और गुडविल बढ़ाने के लिए ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के प्रया करेंगे इससे व्यापार जगत में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी और प्रदेश का विकास और तीव्र होगा। मुझे विश्वास है आप इस दिशा में शीघ्र आदेश जारी करेंगे। विन्म्र प्रणाम सहित आपका रमेश मेन्दोला Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आईआईटी केंपस केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ने की धमकी का मिला मेल सिरमौर विधायक प्रतिनिधि (स्वास्थ्य विभाग )किशन शुक्ला ने बैकुंठपुर अस्पताल का किए औचक निरीक्षण।