हल्का पटवारी आरआई की मनमानी आयी सामने।

जवा/कुशमेन्द्र सिंह।     जवा तहसील अंतर्गत पूरे क्षेत्र में पटवारी, आरआई के मनमानी से किसान त्रस्त है लेकिन कोई देखने सुनने वाला है। देखने सुनने में आया है कि कुछ दबंग आरआई तहसीलदार के आदेशों तक को नही मानते है और वो अपनी मर्जी से काम करते है परंतु उनपर कोई कार्यवाही नही होती है इसी बजह से उनके हौशले बुलंद है।
इसी कड़ी में हल्का लूक नंबर-1 का किसान बृजलाल द्विवेदी 1 वर्ष से अपनी जमीन के खसरा नंबर 252 के सीमांकन के लिए हल्का पटवारी लूक,आरआई के आगे पीछे चक्कर लगा रहे है लेकिन अभी तक सीमांकन नही हुआ। जिस कारण किसान राजस्व विभाग जवा के कार्यप्रणाली से परेशान है वही किसान वृजलाल द्विवेदी ने बताया कि मेरे द्वारा खसरा नंबर 252 के सीमांकन के लिए 1 वर्ष पहले आवेदन दिया गया था पटवारी आरआई आजकल करते करते 1 वर्ष बिता दिए लेकिन अभी तक सीमांकन नही हुआ।अब पटवारी द्वारा नक्सा नही है कह कर टालमटोल किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि लूक सरपंच द्वारा कहा जा रहा है कि आप तत्काल इस नंबर का सीमांकन करा लो नही तो मैं रोड बना दूंगा।
लेकिन राजस्व विभाग जवा के हल्का पटवारी,आरआई और तहसीलदार के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है।
ऐसा ये मामला अकेला लूक हल्का का ही नही है कई ऐसे हल्के है जहा पर आरआई के तानाशाही व मनमानी से आज तक सीमांकन नही हुआ और किसान तहसील कार्यालय जवा का चक्कर लगा रहे है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading