प्रदीप चौधरी। दिनांक 21 जुलाई 2024 “गुरु पूर्णिमा” के अवसर पर प्रदेश के विद्यालयों में “गुरू पूर्णिमा उत्सव” कार्यक्रम आयोजित करने बाबत्। मंत्रि परिषद की बैठक दिनांक 01 जुलाई 2024 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गए निर्देशों के परिपालन में राज्य शासन एतदद्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालयों में दिनांक 20 एवं 21 जुलाई 2024 को निम्नानुसार दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जाएः- सक्र 1. दिनांक विद्यालयों में गुरू पूर्णिमा उत्सव में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम 20.07.2024 प्रार्थना सभा के पश्चात प्रार्थना स्थल पर शिक्षकों द्वारा गुरु पूर्णिमा के महत्व एवं पारंपरिक गुरु-शिष्य संस्कृति पर प्रकाश। 2. प्राचीन काल में प्रचलित गुरूकुल व्यवस्था एवं उसका भारतीय संस्कृति पर प्रभाव पर निबंध लेखन। 21.07.2024 विद्यालयों में वीणा वादिनी मां सरस्वती वंदना, गुरू वंदना एवं दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण। गुरूजनों एवं शिक्षकों का सम्मान। शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा गुरू संस्मरण पर संभाषण। 2. विद्यालयों में आयोजित किये जाने वाले गुरू पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम में दिनांक 21 जुलाई 2024 को यथा संभव साधु संतों, गुरूजनों, शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं पूर्व छात्रों, आमजनों को भी आमंत्रित किया जाए तथा उपरोक्तानुसार दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न किये जाएं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन MPPSC के 26% रुके रिजल्ट की सूची दो हफ्ते में जारी करने के हाईकोर्ट ने दिया आदेश सिविल अस्पताल सिरमौर का विधायक प्रतिनिधि द्वारा किया गया निरीक्षण, दिखाई दिया अव्यवस्था का आलम।