पौधारोपण का रिकॉर्ड बीते पंद्रह दिनों में जनता ही बना चुकी, आज पूरा विश्व देखेगा इंदौरियों का जज्बा

इंदौर । प्रदीप चौधरी। रिकार्ड बनाने का ऐसा जुनून देश के किसी शहर में नहीं देखा होगा जैसा इंदौर में नजर आ रहा है। महज 46 दिन पहले शुरू हुई तैयारियों में ही पूरी दुनिया की नजर इंदौर पर टिक गई है। हर खास ओ आम सिर्फ पौधा रोपण में व्यस्त है। बीते पंद्रह दिनों से शहर के अलग अलग हिस्सों में समाजों और संस्थाओं द्वारा पौधा रोपण किया जा रहा है। इनकी गणना अगर कर ली जाए तो रिकॉर्ड तो पहले ही बन चुका है। बहरहाल असल में दर्ज होने वाला रिकार्ड बीएसएफ की रेवती रेंज में लगाए जाने वाले 11 लाख पौधों से बनना है। जिसकी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। यह सिर्फ पौधा रोपण का विश्व रिकार्ड नहीं बन रहा बल्कि किसी बड़े आयोजन का मेनेजमेंट कैसे हो इसकी भी मिसाल यह आयोजन कायम कर रहा है। बहरहाल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में होने वाले इस अभुतपूर्व और ऐतिहासिक काम का आमंत्रण सिर्फ इतना है कि गड्ढा, पौधा, नाश्ता और भोजन सब तैयार है… आपको बस आना है।

मेनेजमेंट की भी मिसाल है आयोजन
वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले इस आयोजन का मेनेजमेंट देखने लायक है। एक पहाड़ी सहित बड़ा मैदानी इलाके में 11 लाख पौधे लगाना आसान काम नहीं है। पौधों की व्यवस्था, गड्ढे खोदने की चुनौती और उससे भी बढ़ कर लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी। महज 46 दिन में अथक परिश्रम के साथ इस काम को अंजाम पर पहुंचा दिया। इसमे कोई शक नहीं कि आने वाले दिनों में मेनेजमेंट के स्टूडेंट के स्टूडेंट सबक भी सीखे। विशेषज्ञों की मदद से रेवती रेंज को 9 जोन में विभाजित किया और फिर इन जोन को सौ सब जोन में बांटा गया। गड्ढों की टैगिंग की गई जिस पर नजर रखने के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। दक्षिण भारत सहित देश के अन्य राज्यों से पौधे बुलवाए गए। गड्ढे करने के लिए श्रमिकों की बड़ी टीम मौके पर तैनात की गई। इतना बड़ा आयोजन और कही कोई आपाधापी नहीं नजर आ रही। प्रशासन और नगर निगम की टीम के साथ टीम विजयवर्गीय बेहतर तालमेल के साथ हर व्यवस्था को अंजाम दे रही है। हर एक व्यवस्था पर मंत्री विजयवर्गीय नजर रखे हुए है और उनके साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव पूरे समय हर निर्देश का पालन करवाते जा रहे है। साथ ही मंत्री तुलसीराम सिलावट भी हर व्यवस्था में सहयोग कर रहे है।

सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभाना है
टीम विजयवर्गीय में शामिल हर व्यक्ति के पास अपनी अपनी जिम्मेदारी है। इससे इतर उन्हें दूसरा कोई काम ना तो करना है और ना ही दूसरे क्षेत्र में झांकना है। एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठोर के जिम्मे पौधों की देश भर से व्यवस्था करना है। कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी एमआईसी सदस्य राजेश उदावत के हाथ में है, इन्हीं के साथ गिनीज बुक आॅफ रिकार्ड की टीम कॉआर्डिनेट करेंगी। एमआईसी नंदकिशोर पहाड़िया, निरंजन सिंह चौहान जोन के प्रभारी है। अश्विन शुक्ला के जिम्मे सफाई व्यवस्था और मनीष मामा को गीत संगीत वाले आयोजन की जिम्मेदारी सौपी गई है। पूर्व विधायक संजय शुक्ला भोजन व्यवस्था के प्रभारी है। इस व्यवस्था में पूर्व विधायक जीतू जिराती, विशाल पटेल, जयदीप जैन अलग अलग भोजन पांडाल के प्रभारी नियुक्त किए गए है।

साढ़े तीन हजार किलों घी में तैयार होगा भोजन
रेवती रेंज पर पौधारोपण करने के लिए आने वाले नागरिकों के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था का भी खास इंतजाम है। नागरिकों की सुविधा के लिए चार जोन में भोजन व्यवस्था विभाजित की गई है। भोजन के लिए जो पंडाल बनाए गए हैं उनमें से हर पंडाल के पास में एक रसोई घर भी बनाया गया है। खास बात यह है कि पूरा भोजन शुद्ध घी से बनाया जाएगा। पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि आयोजन में भाग लेने के लिए आने वाले लोगों के लिए पूरा भोजन शुद्ध घी से बनाया जाएगा। इसके लिए 150 डिब्बे घी मंगवाया गया है। भोजन बनाने के कार्य में कुल 3450 किलो घी लगेगा। शुक्ला ने बताया कि आयोजन स्थल पर एक लाख नागरिकों के भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की जा रही है।

नाश्ते में पोहे और आलुबड़े
इस आयोजन में भाग लेने के लिए सुबह जल्दी आ जाने वाले नागरिकों के लिए नाश्ते में पोहे और आलूबड़े रखे गए हैं। इसके बाद में भोजन शुरू हो जाएगा, जो की शाम तक निरंतर चलता रहेगा। भोजन में नागरिकों के लिए पूरी, सब्जी, सेंव, लोंजी, खिचड़ी और मोती पाक रखा गया है। ग्राम रेवती की ओर वाले भोजन पांडाल का प्रभारी पूर्व विधायक विशाल पटेल और जयदीप जैन को बनाया गया है, जबकि पालिया की ओर वाले भोजन पांडाल का प्रभारी पूर्व विधायक जीतू जिराती को बनाया गया है। मुख्य भोजन का पांडाल बीएसएफ की तरफ वाला रहेगा । जहां पर इस आयोजन में भाग लेने वाले विशिष्ट अतिथि भी पहुंचेंगे। हर पंडाल में सो कार्यकर्ताओं की टीम लगी रहेगी, साथ ही मदद के लिए 300 वेटर भी रखे गए हैं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading