मऊगंज—विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय -9303816202-सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम के तहत मऊगंज थाना परिसर में आयोजित किया गया।कलेक्टर अजय श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के द्वारा मऊगंज थाने में वृक्षारोपण किया गया वहीं मऊगंज पुलिस विभाग के कर्मचारी एवं उनके परिवार जनों ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए एक पौधा मां के नाम पर पौधा रोपण किया तथा पुलिस विभाग के बच्चों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन एसडीओपी मऊगंज द्वारा किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया वहीं थाना परिसर के अतिक्रमण के संबंध में भी जानकारी ली। असंतुलित पर्यावरण के कारण शासन प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जगह-जगह सरकार का प्रयास है कि वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है इसलिए हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ अपने मां के नाम पर अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल अवश्य करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रिकॉर्ड में हेराफेरी… डिंडौरी में SDM और तहसीलदार सहित 4 पर होगी FIR, हाईकोर्ट का सख्त आदेश एक पेड़ मां के नाम आयोजित हुआ अमिलिया थाना प्रांगण में कार्यक्रम।