रीवा।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय
रामपुर कर्चुलियान में पदस्थ अंजना सिंह परियोजना अधिकारी के ऊपर अर्चना मिश्रा द्वारा लगाए गए आरोप मीडिया के जांच के दौरान ग़लत भ्रामक है, जो किसी रंजिश वस आरोप लगाये जा रहे। अर्चना मिश्रा के द्वारा इस्तीफा दिये जाने का कारण उनको कोई गंभीर बीमारी होने का कारण है, जबकि परियोजना अधिकारी के ऊपर वेतन कटौती व पैसे मांगे जाने का आरोप लगाया गया है, जिसकी गंभीरता से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जानकारी हासिल की गई जिसमें रूचि सिंह केन्द्र हटवा, बंदना दुबे मनिकवार, संगीता शर्मा, रीता त्रिपाठी व अन्य से लिखित कथन के साथ जानकारी ली गई इनके द्वारा बताया गया सामूहिक 45 कार्यकर्ताओं की 5 दिन का मानदेय कटौती हुई थी, अंजना सिंह द्वारा कभी भी किसी तरह की पैसे की मांग नहीं की गई। अर्चना मिश्रा अपनी बीमारी के कारण इस्तीफे की मांग की गई।

पिछले दिनों सोशल मीडिया में वायरल हुई खबर पर चर्चा करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मीडिया के सामने सच्चाई बताई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि पोषण टेकर संपर्क एप के परीक्षण के बाद परिवेक्षको की रिपोर्ट के आधार पर एक नहीं कई कार्यकर्ता के मानदेय में कटौती हुई है। सगरा सेक्टर की अर्चना मिश्रा के इस्तीफा देने वाली बात को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोई गंभीर बीमारी होने के कारण इस्तीफा देने वाली बात आयी है, लेकिन कुछ रंजिश वस अंजना सिंह के ऊपर ग़लत झूठा आरोप लगाया जाता है। रंजिश का कारण व्यक्ति का नाम जल्द ही सामने आयेगा और उसके ऊपर कार्यवाही की मांग की जावेगी। वहां कुछ ऐसा भी सुनने को आया परियोजना अधिकारी के नाम पर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा पैसे लिए जाते हैं। अंजना सिंह द्वारा कथन में शासन से मांग है कि मुझे बदनाम झूठा आरोप लगाने की एक साज़िश रची जा रही है, मेरे ऊपर सोशल मीडिया का सहारा लेकर दवाब झूठा समाचार प्रकाशित कराया जा रहा है, उक्त आरोप असत्य निराधार बेबुनियाद है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading