आमिर खान। इंदौर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध फायर आर्म्स की तस्करी करने वाले एक फरार आरोपी सिकलीगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कब्जे से पांच अवैध फायर आर्म्स देशी पिस्टल जप्त की। आरोपी इंदौर में अवैध हथियार की तस्करी करने के लिए घूम रहा था आरोपी पिछले एक साल से अलग–अलग स्थानो पर छुपकर फरारी काट रहा था। राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी इंदौर क्राईम ब्रांच टीम को काफी समय से फरार इनामी बदमाश सोहन सिंह की तलाश कर रही थी तभी क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि, थाना क्राईम ब्रांच इंदौर के अपराध मे फरार आरोपी सोहन सिंह सिकलीगर इंदौर मे अवैध हथियार बेचने की फिराक मे घुम रहा ,सुचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश देकर फरार आरोपी सोहन सिंह जिला बडवानी को आई टी पार्क चौराहे के पास सिटी बस स्टाप से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 05 अवैध देशी पिस्टल जप्त की। आरोपी सोहन सिंह अवैध देशी पिस्टल को बेचने की फिराक मे इंदौर आया था, आरोपी द्वारा पुछताछ पर बताया गया की वह पुर्व मे भी इंदौर मे कई बार आकर अवैध देशी पिस्टल बेच चुका, जिनके सम्बन्ध में क्राइम ब्रांच टीम आरोपी से पूछताछ कर रही । पिछले एक साल से फरार चला रहा और पुलिस ने इस पर इनाम भी घोषित कर रखा था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुरी रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 400 श्रद्धालु घायल; एक की मौत राष्ट्रपति इन दिनों ओडिशा के दौरे पर हैं.