जनेह/कुशमेन्द्र सिंह। रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के द्वारा चलाये गये नशे के विरूद्ध विशेष अभियान मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) त्योंथर उदित मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनेह कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना टीम द्वारा उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश मे बिक्री करने आये आरोपी विनोद कुशवाहा पिता सिपाही लाल कुशवाहा उम्र 30 वर्ष निवासी बडहा थाना कौधियारा जिला प्रयागराज (उ.प्र.) को
2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर अपराध क्र. 124/2024 धारा 8A (C) 20 NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
थाने से मिली जानकारी दिनांक 05/07/2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी मे अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री के लिये ग्राम खभरा नई बस्ती से जा रहा है मुखबिर की सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत पंचनामा कार्यवाही की जाकर स्वतंत्र साक्षियो को साथ लेकर मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम खभरा नई बस्ती में उपरोक्त हुलिया के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया जिसकी एनडीपीएस एक्ट एवं नये कानून के प्रावधानो के तहत आरोपी को उसके अधिकारों से अवगत कराकर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 कि. ग्रा. गांजा कीमत 24000 रुपये बरामद हुआ।
जिसमे जनेह थाना प्रभारी उप निरी. कन्हैया सिंह बघेल, उप निरी. राहुल सोनकर,आर. 1152 अतुल सिंह, आर 1225 विभव शुक्ला आर.900 विपिन मिश्रा, 235 अमन सेन की सराहनीय भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading