इंदौर। आमिर खान। “सीखिए इंदौर नगर निगम से खुलेआम फ़र्ज़ी टेंडर और फ़र्ज़ी बिल लगाकर लाखों का भ्रष्टाचार करना”“करोड़ों के भ्रष्टाचार के बाद पौधारोपण के नाम पर डंके की चोट पर निगम की लूट प्रारंभ राकेश सिंह यादव महासचिव म.प्र.कांग्रेस कमेटी इंदौर, इंदौर नगर निगम भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय हैं।करोड़ों का भ्रष्टाचार करने के बाद अब निगम अधिकारियों ने पौधारोपण के नाम पर करोड़ों का खेल करना प्रारंभ कर दिया है।म.प्र.कांग्रेस कमेटी महासचिव राकेश सिंह यादव के अनुसार ताज़ा मामला इंदौर नगर निगम के उघान विभाग के अधीक्षण यंत्री जितेंद्र ज़मींदार द्वारा जारी टेंडर क्रमांक 2024_UDA_354328_1 दिनांक 28/06/2024 का हैं।इसमें सुनियोजित षड्यंत्र रचकर किये जाने वाले भ्रष्टाचार का मामला सामने आया हैं।इंदौर नगर निगम में खुलेआम भ्रष्टाचार का ज्वलंत उदाहरण हैं नगर निगम उघान विभाग ने रेवती रेंज पहाड़ी पर पौधारोपण कार्यक्रम के आयोजन हेतु अस्थायी मार्ग बनाने के लिए निर्माण का टेंडर निकाला हैं।आश्चर्यजनक तथ्य यह हैं की टेंडर दिनांक 28 जून 2024 को प्रकाशित किया गया।अस्थायी मार्ग की लागत 64 लाख 31 हज़ार 9 सौ 85 रूपये दर्शायी गई।टेंडर खोलने की दिनांक 8 जुलाई 2024 हैं।रेवती रेंज में पौधारोपण कार्यक्रम 14 जुलाई 2024 को निर्धारित हैं।नगर निगम का जादू देखिए टेंडर खोलने के बाद मात्र 5 दिन में लगभग 5 किलोमीटर से ज़्यादा का अस्थायी मार्ग बना दिया जाएगा।जबकि अस्थायी सड़क निर्माण के लिए पीएमजीएसवाय के माप दण्डों के अनुसार निर्धारित गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण करने में कम से कम लगभग 45 दिन का समय निर्धारित हैं।नियमानुसार एम.जी.एन.आर.ई.जी.एस.मिट्टी से निर्मित फारमेशन लेबल के ऊपर बेसकोर्स एंव सर्फेस कोर्स निर्मित करके ग्रेवल मार्ग का निर्माण किया जाता हैं। भ्रष्टाचार का खुला खेल देखिए की अवैध मूरम खोदने वाले खदान माफिया से साँठगाँठ करके उघान अधीक्षण यंत्री जितेंद्र ज़मींदार ने रेवती रेंज में पौधारोपण हेतु अस्थायी मार्ग को निम्नस्तरीय घटिया अवैध खनन की मूरम बिछाकर अस्थायी मार्ग बना दिया हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इमरजेंसी : घोषित और अघोषित गौमाता बेजुबान की डंडे से मार-मार कर पैर तोड़ा गया: अपराधी पर कार्यवाही हो।