सीधी। विशेष संवाददाता रिपोर्ट -प्रवीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी
सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम पड़ैनिया में बीते 21 जून की दरम्यानी रात हुई अबोध बच्ची की हत्या एवं उसके मां की हत्या के प्रयास के मामले में नया मोड़ आया है।
जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला अंकिता सिंह पति रवि सिंह उर्फ सूरज के भाई संगम सिंह ने बताया कि मेरी बहन की फिर हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती अंकिता सिंह को मारने के लिए हर दिन नए-नए चेहरे देखे जा रहे हैं, जिसकी शिकायत भी मेरे द्वारा अमहिया थाने में दर्ज कराई गई है।
होश आने पर मोबाईल पर लिखकर दी घटना की जानकारी
संगम सिंह ने बताया कि मेरी बहन को होश आ गया है वो बोल तो नहीं पा रही है लेकिन मोबाईल पर लिखकर उसने घटना की जानकारी दी है।
डॉक्टर के अभद्र व्यवहार पर सवाल
संगम सिंह ने बताया कि हैरानी की बात ये है कि संजय गांधी अस्पताल रीवा के ईएनटी विभाग के एक डॉक्टर ने जिंदगी के साथ संघर्ष कर रही उसकी बहन के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि ये हत्यारिन हैं और ये सब नाटक कर रही है। हालांकि मौके पर मौजूद परिजनों ने डॉक्टर के इस अभद्र व्यवहार पर तीखा विरोध किया तथा इसकी शिकायत पर अस्पताल अधीक्षक डॉ एपी एस गहरवार ने उक्त डॉक्टर से बात कर इस तरह व्यवहार करने पर जमकर फटकार लगाई है। बताया जा रहा है कि श्री गहरवार के फटकार पर उक्त डॉक्टर ने सफाई देते हुए कहा कि इसलिए मेरे द्वारा ऐसा बोला गया था कि शायद इस तरह की की बात सुनकर महिला बोलने का प्रयास करे। डॉक्टर के इस तरह के व्यवहार करने से महिला अंकिता सिंह के भाई संगम सिंह एवं उनके परिजनों में आक्रोश देखा गया है।
ये हुआ हत्या का खुलासा
संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती अंकिता सिंह के भाई संगम सिंह ने बताया कि मेरी बहन ने मोबाइल पर लिखकर बताया है कि घटना दिनांक को पहले मेरा पति अपनी बहन के साथ कमरें में आया था उसके बाद वो वापस यह कह कर चला गया की गांव जा रहे हैं फिर उसी रात करीब एक बजे शराब के नशे में धुत्त होकर आया, आवाज देने पर मैंने दरवाजा खोल दिया, अंदर आते ही सूरज सिंह सीधे किचन में गया और वहां रखा चाकू लेकर वाथरूम में चला गया, जिससे मुझे शंका हुई की ये कुछ गलत हरकत करना चाहता है, जिसके चलते मैंने घर के दीवार पर लिपस्टिक से लिख दिया था और अपने हाथ में भी लिखा था। मुझे ऐसा लग रहा था कि अगर उसकी नजर दीवार एवं हांथ में पड़ी तो उसे मिटा भी सकता था, इसलिए मैंने कॉपी में भी वहीं बात लिख दी थी।
महिला अंकिता सिंह के भाई संगम सिंह के अनुसार उसकी बहन अंकित ने व्हाट्सएप के टाइप मैटर पर ये बताया है कि सूरज सिंह करीब 25 मिनट तक वॉथरूम में रहा और वहां से निकलकर अंकिता की गर्दन पकड़ कर चाकू से हमला कर दिया जिससे वो बेहोश हो गई उसके बाद बेटी के साथ क्या हुआ कुछ नहीं पता।
कुल मिलाकर महिला अंकिता सिंह द्वारा भाई को दी जानकारी के अनुसार अबोध बालिका नित्या सिंह की हत्या एवं उसके ऊपर जानलेवा हमले में रवि सिंह उर्फ सूरज सिंह पिता समरबहादुर सिंह निवासी झिंगाझर का ही हांथ होना माना जा रहा है।
अस्पताल में चल रही रेकी
संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती अंकिता सिंह के भाई संगम सिंह ने बताया कि यहां संदिग्ध परिस्थितियों में नए-नए लोगों का आना-जाना बना रहता हैं, जिसके चलते मुझे इस बात का भय बना हुआ है कि बहन अंकिता सिंह के साथ-साथ हम लोगों को भी खतरा हो सकता है। इसी आशंका को लेकर मेरे द्वारा अमहिया थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
शिकायत पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध लोगों को भगा दिया था लेकिन अभी भी संदिग्ध लोगों का आना-जाना बना हुआ है। खास बात ये है कि इस तरह के संगीन मामले को भी सीधी पुलिस द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, महिला की सुरक्षा के लिए सीधी पुलिस द्वारा कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। जबकि अमहिया पुलिस द्वारा ये कहा गया है कि अगर ऐसा कुछ लगता है तो आप सूचना देंगे तो बल पहुंच जायेगा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading