इंदौर। आमिर खान । इंदौर पुलिस के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा साथ ही नशे से दूर रहने का संदेश।

इन्दौर पुलिस द्वारा ‘‘नशा मुक्ति जनजागृति अभियान ’’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। जिनमें लोगो को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किया जा रहा।
आज के समय मे अधिकतर युवा वर्ग नशे की ओर अग्रसित है। नशे की बढती प्रवृत्ति को कम करने एवं नशे के कारण होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने के लिए इंदौर पुलिस द्वारा समय समय पर कई कार्यक्रम व अभियान चलाकर लगातार आमजनों को जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा।           ‘‘नशा मुक्ति जनजागृति अभियान ’’ में इंदौर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) से जगदीश डावर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) सीमा अलावा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) प्रियंका डुडवे, पुलिस टीम के साथ MAAC एकेडमी इंदौर में स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे और उन्हें नशे के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नशा किस प्रकार हमारे शरीर के साथ ही हमारे मानसिक, आर्थिक एवं पारिवारिक जीवन को खराब कर देता है । नशे से केवल एक व्यक्ति का ही नहीं बल्कि उसके परिवार व समाज का भी नुकसान होता है तथा हमारा जीवन अंधकार में डूब जाता है। अतः इससे बचकर रहें और अपने परिचितों को भी इससे बचायें और यदि कोई इसकी गिरफ्त में है तो उसे दृढ़ इच्छा शक्ति के द्वारा इससे बाहर लाने के लिये प्रयास करें।

इंदौर पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए, दिए सभी को नशे से दूर रहने का संदेश।

नशे के जागरुकता अभियान के तहत् इंदौर पुलिस टीम मेघदूत उपवन चौपाटी और भोलाराम उस्ताद मार्ग पर भी पहुंची। जहां पर वहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए सभी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

इंदौर पुलिस द्वारा स्कूल/कॉलेज, संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगो के बीच जाकर लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर , नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading