पड़ैनिया कांड- जीवन को संघर्षरत घायल महिला को आया होश,अभी बात करने की हालत में नहीं है घायल।

सीधी।
शहर के पडैनिया में अबोध बालिका की हत्या एवं उसकी माता का गला कटने के बाद बेहोशी हालत में रीवा रेफर किया गया था। जहां माता को ऑपरेशन के बाद रविवार की सुबह होश आया लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा कि अभी उससे कुछ पुलिस बयान लेने या बात करने में खतरा रहेगा। जिस वजह से डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल अचेत अवस्था में रहने की दवा दी है। अब रक्त चढ़ाने के बाद जब पूरी तरह से पीड़ित की हालात में सुधार होगा तभी बयान लिया जा सकता है।
घटना की जानकारी के अनुसार अंकिता सिंह उम्र 25 वर्ष का गला कटने के बाद बेहोस होने के बाद रीवा रेफर किया गया था एवं उसकी डेढ़वर्षीय बेटी नित्या सिंह की निर्मम हत्या हुई है। इसके पीछे क्या वजह है अंकिता सिंह खुद हत्या कर आत्महत्या करने की कोशिश की या किसी ने बेटी को मारने के बाद उसकी हत्या करने के इरादे से गए थे ये मामला जांच का विषय बना हुआ है।
फिलहाल कोतवाली पुलिस के नगर निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि पूरी पूंछतांछ की जा रही है। मामले में अंकिता सिंह के ससुर, पति एवं ननद को थाने में पूंछतांछ की जा रही है। जबकि सास रीवा अस्पताल में है। पूरे मामले मेें क्या सच्चाई है जब अंकिता को होश आएगा तभी स्पष्ट हो पाएगा।

रविवार की देर शाम फिर आया होश
परिवारजनों की मानें तो सुबह होश आने के बाद ब्लड की कमी होने के कारण डॉक्टरों ने बेहोसी की दवा दी थी। रविार की शाम को फिर होश आया है। जिसमें घायल महिला के भाई को उसने कुछ बताना चाहा तब तक बोल नहीं पाई इसके बाद डॉक्टरों द्वारा ब्लड चढ़ाने का काम किया जा रहा है। निश्चित रूप से होश आने के बाद मामले की पूरी जानकारी सामने आ सकती है।

ब्यूरो रिपोर्ट-प्रबीण कुमार पाण्डेय सीधी/सिंगरौली

सीधी ब्रेकिंग:- माँ ने की मासूम बेटी की चाकू से गोदकर हत्या, अपने ऊपर भी चाकू से हमला कर महिला ने किया है आत्महत्या का प्रयास, अपने और बच्ची के खून से दीवार में लिखी मेरी मौत की जिम्मेदार सास ससुर और मेरे हैं पति, महिला की हालत गंभीर उपचार के लिए सीधी से रीवा रेफर, वही मासूम बच्ची की मौके पर मौत, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पडैनिया गांव का है पूरा मामला, सिटी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी।

हत्या या आत्महत्या का प्रयास

माँ बेटी की धार दार हथियार से हुई हत्या मामलें में पुलिस को मिला एक और सुसाईड नोट,यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस दोनों एंगल से कर रही है मामलें में छान बीन, मौके पर पहुचें SP रविन्द्र वर्मा ने शुरू की छानबीन, इस घटना में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत उसके मा की हालत गम्भीर, रीवा में जारी है माँ का उपचार, दिवारी में लिखा है पति और ससुराल बालों पर प्रताड़ना का आरोप, लिपिस्टिक से लिखा गया है दीवार में काबुल नामा,इसके बाद भी पुलिस को मिला है एक और सुसाईड नोट, पुलिस महिला के पति और ननद सासुर को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ, किराये के मकान में रह रही थी महिला और मासूम बेटी, दोनो की आज सुबह खून से लतपथ हालत में मिलने से सनसनी, महिला की हालत गम्भीर मासूम बच्ची की मौत, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पडैनिया गाँव का है पूरा मामला।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading