रिपोर्टर इंद्रपाल साहुशासन व पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 21-06-2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम*” पर जिला प्रशासन एवं सिंगरौली पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से चुनकुमारी स्टेडियम में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यमंत्री, राधा सिंह, रामनिवास शाह, विधायक सिंगरौली, राजेन्द्र मेश्राम, विधायक देवसर, चन्द्रशेखर शुक्ला कलेक्टर जिला सिंगरौली, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता जिला सिंगरौली एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी तथा आम जनमानस के लोग उपस्थित उपस्थित रहे। 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निवेदिता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियो को योग कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके तारतम्य में आज प्रातः 06 बजे से समस्त थाना / चौकीयों में योग कार्यक्रम आयोजित किये गये। योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीयो द्वारा शामिल होकर योगाभ्यास किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश किया जारी मारपीट कर रंगदारी वसूलने वाले आरोपी 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल