ब्यूरो रिपोर्ट-प्रबीण कुमार पाण्डेय

वृद्धजनों को कर रहे थे किरायेदार और बेटा-बहूं परेशान, इंदौर पुलिस पंचायत ने काउंसलिंग कर निकाला समाधान।

इसी कड़ी में दिनांक 19.06.2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के काउंसलर सदस्यों डॉक्टर आर.डी. यादव, श्री पुरुषोत्तम यादव, श्री रमेश शर्मा, श्री सन्नी मोदी, श्री संजय शर्मा की टीम ने कॉउंसलिंग की। पुलिस पंचायत में आज चार प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें त्वरित तीन का निराकरण हुआ।

▶️ एक प्रकरण में तो दलाल के द्वारा किराएदार को रखने में पूरे पैसे मकान मालिक के रख लिए थे, पुलिस पंचायत में परदेशीपुरा थाना अंतर्गत रहने वाले 73 वर्षीय वृध्द ने अपनी आप बीती बताई। टीम से काउंसलिंग के दौरान ही दलाल के द्वारा सारी राशि मकान मालिक के खाते में डाल दी गई। वृद्ध बीमार व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान से प्रसन्न होकर बिदा हुआ।

▶️ दूसरे प्रकरण में स्कीम नंबर 74 में रहने वाले वृद्ध व्यक्ति जो कि किराएदार से त्रस्त था उसके किराएदार के द्वारा उसकी बिना जानकारी के कुत्तों को पालकर रखा और मकान में पूरी गंदगी फैला रखी थी, पास पडोस भी दुखी हैं, समझाइस के बाद में प्रकरण को कलेक्टर जनसुनवाई में भेजा गया है ताकि तत्काल निराकरण हो जाए।

▶️ एक प्रकरण में एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले 81 वर्षीय वृद्ध को उनके बड़े बेटे ने घर से निकाल दिया, बेटे और बहू दोनों प्रताड़ित करते थे। वृद्ध व्यक्ति, नगर के एक वृद्ध आश्रम में रह रहे थे ।बेटे ने वृद्ध से काफी पैसे ले लिए थे ना तो खाना-पीना दे रहे थे और ना ही इलाज करवा रहे थे वृद्ध सदमे में आ चुका था। कॉउंसलिंग टीम ने दोनो बेटों को बुलाया गया और एक बेटे को समझा कर उनके साथ रखने को तैयार किया गया, आपका छोटा बेटा रखने के लिए तैयार है उसके साथ में आप रहो । बड़े बेटे को जिसने घर से बाहर निकाल दिया था वृद्ध व्यक्ति ने अपने पेंशन राशि में से काफी पैसा मकान बनाने के लिए बड़े बेटे की मदद की थी वापस नहीं लौट रहा था अगली काउंसलिंग में पुनः बुलाया गया है।

▶️ एक अन्य प्रकरण में परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में निवास कर रही 75 वर्षीय वृद्ध के द्वारा उसके बड़े बेटे की शिकायत की, कि उसने मकान पर कब्जा करके आए दिन मारपीट करता है शराब पीकर गालियां बकता है और उसके छोटे भाई के साथ भी मारपीट करता है। उनसे संपर्क कर अगली काउंसलिंग में दोनों बेेटों को बुलाया गया है।

इंदौर पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत, लगातार हर संभव प्रयास कर, बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश कर रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading