भोपाल। आमिर खान। देश में अपराधिक कानून को पूरी तरह बदलने के लिए आईपीसी (IPC) की जगह तीन नए कानून बनाए गए हैं, जो आने वाली 1 जुलाई 2024 से देशभर में लागू हो जाएंगे। इन नए अपराधिक कानूनों को समझने के लिए पुलिस विभाग के सभी विवेचकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन नए अपराधिक कानूनों की वजह से 1 जुलाई से मध्य प्रदेश पुलिस भी बदली- बदली नजर आएगी। इन कानूनों में सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि पुलिस का अधिकतर काम डिजिटल होने जा रहा है। साक्ष्य संकलन के लिए हर घटना की वीडियो रिकार्डिंग करनी होगी। यहां तक कि पुलिस आरोपी या शिकायतकर्ता के यहां जाती है तो उसकी भी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। इसके लिए हर जांच अधिकारी को टैबलेट दिए जाएंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आज मैं अपने ऐसे दोस्त की कहानी बयां करता हूं, जो पत्थर तोड़ने से लेकर डीएसपी बनने तक का सफर कैसे तय किया- प्रवीण पाण्डेय। इंदौर में अयोजित स्लोगन सम्मान समारोह.