शिकायत पर थाना प्रभारी एवं एसडीओपी के द्वारा नही दिया जाता ध्यान। जवा । कुशमेन्द्र सिंह। NNW News । रीवा जिले के जवा थाना की हालात इस वक़्त अंधेर नगरी चौपट राजा के कहावत के अनुसार चरितार्थ हो रही है जहा पर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोग अपनी समस्यायों को लेकर परेशान है। चाहे कोई आपराधिक घटनाएं हो या लोगो के नोड्यूज सर्टिफिकेट की बात हो जिसको लेकर आमजन मानस परेशान है।बताते चले कि जब से जवा थाना प्रभारी अजय खोब्रागड़े ने पदभार ग्रहण किये है तब से क्षेत्र की जनता परेशान है चाहे छोटा काम हो या बड़ा काम हो काफी दिनों तक चक्कर लगाने के बाद ही कुछ कार्य होते है लेकिन गरीबो के वो भी नही होते हैसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते कई महीनों से लोगो के नोड्यूज सर्टिफिकेट के नाम पर 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये की मांग की जाती है इसके बाद भी कई दिनों बाद नोड्यूज सर्टिफिकेट दिया जाता है जो लोग पैसे नही दे पाते उनका नोड्यूज सर्टिफिकेट नही बन पाता और नोड्यूज सर्टिफिकेट के बजह से वो लोग छोटी मोटी नौकरी नहीं कर पाते है। जिसकी शिकायत समाजसेवियो द्वारा थाना प्रभारी से भी की गई थी लेकिन थाना प्रभारी व्यस्तता के हवाला देकर अपना पलड़ा झाड़ लेते है। जिसमे साबित होता है कि मामले में थाना प्रभारी की मिलीभगत है।वही लोगो का कहना है बीते 2 वर्ष से जवा थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों, अपराधियो,नशा कारोबारियों,चोरों एवं दलालों के हौशले बुलंद है तथा शिकायत पर थाना प्रभारी और एसडीओपी डभौरा के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।इन सभी समस्यायों को देखते हुए रीवा पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराना चाह रहे की सही जांचकर जवा थाने की व्यवस्था दुरुस्त किया जाय ताकि क्षेत्रीय जनमानस का काम हो सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस ने मोबाईल लुटेरों को गिरफ्तार किया कई मोबाइलों के साथ. परिचित/रिश्तेदार बताकर ऑनलाइन ठगी से रहे सावधान.