आमिर खान। इंदौर पुलिस ने नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन करते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर राकेश गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस अभियान के तहत, सुरक्षा समिति सदस्यों और आम नागरिकों ने भाग लिया और नशे के खिलाफ संदेश दिया। रैली में नशे के आदि हुए व्यक्तियों के इलाके से होकर गुजरी गई और अटल द्वार, नेहरू नगर, अंबेडकर नगर, पाटनीपुरा, जगजीवन रामनगर जैसे क्षेत्रों में नशे के सेवन से बचाव का संदेश दिया गया। इंदौर क्षेत्र में नशे के व्यापार और सेवन को ध्वस्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने कठिनाइयों का सामना किया और नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत इंदौर में अब तक 42 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रैली के दौरान, नशा विरोधी नारे लगाए गए और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाई गई। यह अभियान नशे का सेवन करने या विक्रय करने वाले युवाओं को जागरूक करने के लिए किया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस के बैंड ने 56 दुकान पर प्रस्तुति देकर किया लोगो को मंत्रमुग्ध। नशामुक्त इंदौर की दिशा में, नशे पर कड़ा प्रहार हेतु इन्दौर पुलिस की नई पहल।