इंदौर। प्रदीप चौधरी।
सडक सुरक्षा समिति की बैठक 24 मई 2024 को कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। उक्त बैठक में चर्चा के उपरांत कलेक्टर द्वारा व्यापक निर्देश जारी किये गये है।
कलेक्टर आशीष सिंह ने एलिवेटेड कोरिडोर से होकर बिना बाधा के मार्ग उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्ययोजना पर निर्देशित किया है कि समस्त संबंधित विभाग व तकनीकी इंजीनियरों, मेट्रो/एआईटीसीएल/इन्दौर विकास प्राधिकरण/नगर निगम/एमपीईबी के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करें। इस बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किये गये सर्वे रिपोर्ट व तकनीकी पहलूओं पर विचार विमर्श उपरांत पुनः प्रस्ताव सड़क सुरक्षा समिति के समक्ष प्रस्तुत करें।
• भमौरी प्लाजा एवं भमौरी चौराहा रसोमा से मालवा मिल की ओर जाने वाले वाहन भमौरी से होकर आवागमन करते है प्रातः 10.00 से 12.00 बजे एवं शाम 5.00 से 8.00 बजे तक पीक ऑवर्स में वाहनों की संख्या अत्याधिक रहती है। चौराहे के दोनों ओर के मार्ग पर बस/ट्रक बॉडी मेकर शाप एवं मैकेनिक्स की दुकाने द्वारा अतिक्रमण होने से मार्ग का यातायात बाधित होता है इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि भमौरी से रसोमा की ओर आने वाले मार्ग पर डिवाईडर बनाया जावे एवं चौराहे के दोनों ओर के मार्ग पर बस/ट्रक बॉडी मेकर शाप एवं मैकेनिक्स की दुकाने द्वारा अतिक्रमण होने की स्थिति में वाहन/वाहन बाडी जप्त की जायें जिसे मार्ग बाधित होता है। यह कार्यवाही नगर निगम इन्दौर एवं मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड द्वारा की जायेगी।
• विजय नगर चौराहा पर लेफ्ट टर्न बनाने एवं सभी दिशाओं के ट्रैफिक सिग्नल को तत्काल पुर्ननियोजित किया जावें ताकि यातायात सुव्यवस्थित रूप से संचालित होता रहें।
• विजय नगर चौराहा पर लेफ्ट टर्न बनाने एवं सभी दिशाओं के ट्रेफिक सिग्नल की पुर्ननियोजित किये जाने के निर्देश नगर निगम इन्दौर को दिये गये है।
• सत्यसाई चौराहे विजय नगर से स्कीम नं. 54 की ओर जाने वाले मार्ग पर बिजली के पोल को षिपट कर लेफ्ट टर्न निकाले जाने संबंधी सुझाव पर सहमति दी गई।
• सयाजी चौराहा की पूर्व से बनी बडी रोटरी मेट्रो निर्माण के कारण हटा दी गई है किन्तु अस्थाई रोटरी टिन से ढंककर बनी हुई है वहां मेट्रो के पिल्लर को मध्य में सुरक्षित करने के लिए छोटी रोटरी बनाकर यातायात सुगम किया जा सकता है। इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि एफओबी अथवा अंडरपास बनाने हेतु मार्डन फेसेलिटी वाला एसिलेटर आदि बनाये जाने पर विस्तृत चर्चा एवं तकनीकि पहलुओं पर विचार कर कलेक्टर को अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
• नायता मुण्डला बस स्टेण्ड का चालू किये जाने हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को अन्य विभागों एवं आपरेटर्स से समन्वय कर शीध्र चालू किये जाने के निर्देश दिये गये है।
• कनाडिया अंडर ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर 3 लेयर फ्लाय ओवर के निर्माण के कारण हाईवे के दोनों ओर के सर्विस रोड की पूर्णतः खुदाई होने से शहर के अन्दर ट्रांसपोर्ट नगर से मुम्बई की ओर जाने वाले भारी मालयान लाभगंगा अंडरब्रिज होकर आवागमन करते है। सर्विस रोड को वर्षा पूर्व सुधरना एवं डामरीकरण किये जाने हेतु एन.एच. ए.आई. को निर्देशित किया गया है।
• बिचौली अंडर ब्रिज पर सर्विस रोड को तत्काल ठीक किये जाने के निर्देश एन.एच. ए.आई. को दिये गये है।
• इण्डस्ट्री हाउस तिराहा से धोबीघाट की ओर जाने वाले अत्याधिक सकरा होने की बजह से सेंट्रल डिवाईडर एवं धोबीघाट से एल.आई.जी की ओर लेफ्ट टर्न वाले स्थान पर खडे होकर मार्ग अवरूध्द करते है वहां नो पार्किंग संबंधी साईनेज लगवाये जायें।
• पलासिया चौराहे पर लेफ्ट टर्न को चौडा बनाने के निर्देश दिये गये है।
• गीता भवन चौराहे पर व्हाईट चर्चा से इन्द्रप्रस्थ टावर की ओर जाने वाली यात्री बसें यातायात को बाधित करते है गीताभवन मन्दिर की ओर से आकर इन्द्रप्रस्थ टावर मार्ग पर डिवाईडर लगाया जाये।
• व्हाईट चर्च चौराहे पर मुख्यत सरवटे बस स्टेण्ड एवं ट्रेवलसों से संचालित बसों का आवागमन रहता है। पीक अवर्स में एआईसीटीएल की बसों व्हाईट चर्च से न जाकर इस हेतु वैककिल्प मार्ग सुयश हास्पिटल के साईड से सेंट पाल स्कूल रोड से किये जाने हेतु ट्रायल/सर्वे उपरांत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देष दिये गये है।
• जी.पी.ओ चौराहा पर लेफ्ट टर्न हेतु अतिक्रमण हटाया जा कर डिवाईडर बनाया जाने के निर्देश दिये गये है। चौराहे पर लगे हुए बिजली के पोल को हटाये जाने के भी निर्देश भी दिये गये है।
• भवरकुंआ से अग्रसेन से लेफ्ट टर्न का डिवाईडर छोटा होने के कारण सीधे जाने वाले वाहन लेफ्ट टर्न पर खडे हो कर यातायात बाधित करते है। अतः लेफ्ट टर्न की लम्बाई बढाई जाने एवं पीक अवर में भारी वाहनों का प्रवेष शाम 4.00 बजे से 10.00 बजे तक प्रतिबंधित किये जाने के निर्देष दिये गये एवं चौराहे पर होने वाले अतिक्रमण एवं बिजली के पोल भी हटाये जाने के निर्देष दिये गये जिससे लेफ्ट टर्न को चौडा किया जा सके।
• छावनी चौराहा पर मिलने वाले चारों मार्गो पर अतिक्रमण को हटाये जाने एवं रोड मार्किग के निर्देश दिये गये।
• गांधी हाल से सरवटे की ओर जाने वाले वाहन शास्त्री ब्रिज से डिवाईडर हटाकर आना-जाना करते है जिससे दुर्धटना की संभावना बनी रहती है अतः शास्त्री ब्रिज पर लगाये गये डिवाईटर भारी होने एवं शास्त्री ब्रिज काफी पुराना होने से विशेषज्ञों द्वारा सुझाव दिया गया कि शास्त्री ब्रिज पर कालम बनाकर लोहे के पाईप के स्थाई डिवाईडर बनाया जावें जिसे मान्य किया गया है।
• हाई कोर्ट चौराहे से लेफ्ट टर्न लेकर लेण्टर्न चौराहे की तरफ के लेफ्ट टर्न को चौडा किया जाना तथा एम.जी. रोड पर एल.आई.सी.भवन की तरफ आने वाले रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाये जाने की आवश्यक कार्यवाही के निदेर्श दिये गये।
• महू नाका चौराहा पर प्रीकास्ट डिवाइडर को रख कर कट को बंद किया जाने के निर्देश दिये गये एवं गंगवाल बस स्टेण्ड से आने वाले ट्रेफिक के लिए महू नाका चौराहे पर लेफ्ट टर्न के अतिक्रमणों को भी हटाये जाने के निदेर्श दिये गये। महू नाका चौराहे पर लगे सिग्नल लगी प्रतिमा के कारण स्पष्ट दिखाई नहीं देता है इस हेतु सिग्नल को पूर्व स्थान से हटाकर सुव्यवस्थित स्थान पर शिफ्ट करें।
• अग्रसेन चौराहे पर भारी वाहन का अत्याधिक दबाव रहता है चौराहे पर बीच की रोटरी में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा लगी है जिसके कारण ट्रेफिक व्यवस्थित नहीं निकल पाता है। अतः सिग्नल लगाये जाने एवं स्टाप लाईन एवं लेफ्ट टर्न पर जेब्रा कासिंग बनायी जाये।
• गंगवाल बस स्टेण्ड से बसे निकलकर लेफ्ट टर्न में सवारी को बैठाने के उद्देश्य से बसे खडी रखी जाती है जिससे यातायात प्रभावित होता है अतः इन पर चालानी कार्यवाही की जावे। चौराहा को अतिक्रमण मुक्त किया जावें। स्पाट लाईन व जेब्रा कासिंग बनाई जावें।
• टावर चौराहा पर लेफ्ट टर्न चौडा किया जाये साथ ही चौराहे को रिडिजाइन किया जाये।
• इसके अतिरिक्त कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा एमआर 11 रोड जिस पर लगभग एक – दो किलोमीटर का मार्ग खराब है उसे तत्काल मरम्मत कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये है।
• ट्रेफिक सेल का गठन किये जाने के निर्देश कलेक्टर ने दिये है। जिसमें एक एसडीएम स्तर के अधिकारी, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों से समयन्वय स्थापित करेगा एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में कार्य करेगा।
• शहर में जहां स्पीड ब्रेकर लगाये जाने है उनकी लिस्ट प्रस्तुत कर उस पर समिति की स्वीकृति पश्चात् कार्यवाही सुनिश्चित हो।
• बेस्ट प्राईड पर बाधित डीपी को नगर निगम, पुलिस एवं मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विधुत वितरण कम्पनी के समन्वय से शिफ्ट किये जाये।
• जिन स्थानों पर ट्रेफिक सिग्नल लगाये जाना/सुव्यवस्थित किये जाना है उनकी सूची नगर निगम एवं ट्रेफिक पुलिस आपसी समन्वय पश्चात् उपलब्ध करावे तथा स्वीकृति हेतु आवश्यक कार्यवाही तत्काल की जाना सुनिश्चित करें।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading