प्रदीप चौधरी । इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने जमकर कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की इसी बीच छात्रों ने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगा दिए दरअसल छात्र तीसरी बार MBA फर्स्ट सेमेस्टर का पेपर लीक होने से लगातार नाराज हैं। छात्रों का आरोप है । देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में लगातार तीन बार से पेपर लीक हो रहा है। जिससे पढ़ाई करने वाले छात्रों का खासा नुकसान होता है । ऐसे में ज्ञापन देने के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति से मिलने के लिए पहुंचे थे। लेकिन जब कुलपति छात्रों से नहीं मिली तो देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र बैठ गए और गेट पर ताला लगा दिया । खबर लिखे जाने तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदर्शन कर रहा था। ऐसे में मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगने से कहीं ना कहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। करने पर बैठे छात्रों ने कुलपति और रजिस्टर के रेजिग्नेशन की मांग कर कर जमकर नारेबाजी की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन युवा मोर्चा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पर 2 करोड रुपए की धोखाधड़ी का आरोप , पीएमओ , सीएम , बिजनेसमैन की शिकायत इंदौर जिला कोर्ट में मजिस्ट्रेट को जूते की माला पहनाने का प्रयास , फैसला आने के बाद पिता पुत्र हुए थे मजिस्ट्रेट पर नाराज