इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रविवार अलसुबह बोरे में मिली वृद्ध महिला की लाश के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ।  वृद्ध महिला की बीमारी से मौत हुई थी लेकिन उसके पति के पास अंतिम संस्कार तक के पैसे नही होने पर उसने लाश को तीन दिन तो अपने घर में रखा लेकिन बदबू आने पर उसने लाश को बोरे में डालकर घर से कुछ दूर फेंक दिया था।

आनंद यादव,एडिशनल डीसीपी

s वही पुलिस ने मामले में पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो खुलासा हुआ चंदन नगर थाना क्षेत्र के अहमद नगर में रविवार अलसुबह एक बोरे में बंद एक महिला का शव मिला था  जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी । प्रारंभिक जांच पड़ताल में आशंका जताई जा रही थी की महिला की हत्या कर लाश को फेंका गया है । लेकिन जब पुलिस ने मामले का खुलासा किया तो सब लोग चौंक गए । दरअसल महिला पति मदन नरगावे के साथ राजकुमार नगर  में किराए से रहती थी । मदन ने बताया कि वह दोनों पति-पत्नी किराए के कमरे में रहते थे. वे आर्थिक और शारीरिक रूप से कमजोर है. मृतिका काफी समय से बीमार थी उसका इलाज करने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे । बीमारी के कारण महिला ने तीन दिन पहले दम तोड़ दिया । पैसे नहीं होने पर पत्नी का शव तीन दिन तक घर में रखे रहा ।

जब उसके शव से बदबू आई तो  मदन ने अपनी पत्नी के शव को बोरी में भरकर घर से फिर कुछ दूरी पर फेंक दिया..मामले में पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है । वही पूरे मामले का खुलासा होने के बाद इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है अगर आसपास के रहने वाले लोग दंपती की मदद करते तो आज ऐसी स्थिति नही होती ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading