नमो ग्रुप फाउंडेशन द्वारा मां अहिल्या आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण शिविर मां शारदा नगर सुखलिया क्षेत्र में 5 मई से आयोजित किया गया है जिसमें बालिकाओं को आत्मनिर्भर सशक्त बनाने हेतु आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें बालिकाएं काफी उत्साह से प्रशिक्षण ले रही है, नमो ग्रुप की जिलाध्यक्ष अरुणा नायडू जी ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं सशक्तिकरण के लिए जिसमें बालिकाएं अपनी सुरक्षा खुद करने में सक्षम हो प्रशिक्षण के दौरान सेल्फ डिफेंस दंड तलवार सीखने के साथ शास्त्रकला के गुणों की जानकारी भी दी जा रही है किस प्रकार आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण आपके लिए उपयोगी है बालिकाएं निडर होकर स्वयं की रक्षा कर सके और साथ ही धर्म संस्कृति के विषयों पर भी चर्चा की जाती है।।नमो ग्रुप फाउंडेशन टीम से नगर अध्यक्ष अर्चना गौड़ जिला उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव जिला महामंत्री सुचित्रा रंगारे जिला मंत्री अपर्णा जोशी जिला उपाध्यक्ष आभा जिला मंत्री पूनम श्रीवास्तव जी एवं प्रशिक्षण खुशी बोरासी द्वारा दिया जा रहा है।। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में मॉडल के साथ मुस्लिम युवक ने किया रेप इन्दौर पुलिस को फिर बदमाश ने दिया करारा जबाब…